RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल के पुत्र के विवाह समारोह में हुए शामिल।

अभिशंख एवं स्तुति जायसवाल के परिणय अवसर पर दिया शुभाशीष।

भोपाल/ मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)13 मई।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल के सुपुत्र अभिशंख जायसवाल एवं पुत्रवधू स्तुति जायसवाल के पावन वैवाहिक बंधन मांगलिक अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगल आशीष प्रदान किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईश्वर से नवदंपति के सुखमय, समृद्ध एवं आनंदपूर्ण दाम्पत्य जीवन की कामना करते हुए कहा कि यह नवीन जीवन यात्रा प्रेम, विश्वास, सम्मान और अटूट साथ के पवित्र सूत्र से सदैव सुसज्जित रहे। उनके जीवन में सुख, शांति, वैभव, उत्तम स्वास्थ्य और उन्नति का प्रकाश निरंतर बना रहे तथा परिवार का आंगन सदैव खुशियों, सौभाग्य और मधुर संबंधों की सुगंध से महकता रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बिजुरी में आयोजित वैवाहिक समारोह में सम्मिलित हुए और नवविवाहित दंपति को अपने स्नेहिल आशीर्वचनों से अभिसिंचित कर उज्ज्वल एवं मंगलमय भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्यमंत्री श्री जायसवाल एवं उनके परिवारजन से आत्मीय भेंट कर इस सुखद अवसर की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं अतिथियों से भी मुख्यमंत्री ने आत्मीय चर्चा की।
इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सम्पतिया उइके, शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह, मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री तथा अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार, विधायक एवं पूर्व मंत्री बिसाहूलाल सिंह, विधायक जैतपुर जयसिंह मरावी, विधायक जयसिंहनगर मनीषा सिंह, कलेक्टर हर्षल पंचोली, उपाध्यक्ष जिला पंचायत अनूपपुर पार्वती राठौर, जिला पंचायत सदस्य भारती केवट नर्मदा सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

दवाओं के मूल्य निर्धारित करने के मानक।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने वीसी माध्यम से की एनएच-119ए(पटना-आरा-सासाराम) फोरलेन परियोजना के कार्य की प्रगति की समीक्षा।

rktvnews

सारण: डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

“अंतर्राष्ट्रीय ट्रैफिक की परिभाषा” पर ट्राई के परामर्श पत्र पर टिप्पणियां/प्रत्युत्तर टिप्पणियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई

rktvnews

बिहार : जेल भेजने की धमकी देकर प्रधानमंत्री संविधान की धज्जियाॅ उड़ा रहे : तेजस्वी यादव 

rktvnews

पेशेवरों और कारीगरों के समूह की हनुमान घाट पर प्रार्थना।

rktvnews

Leave a Comment