
RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)13 मई। स्थानीय ‘शान्ति स्मृति’ सम्भावना आवासीय उच्च विद्यालय, शुभनारायण नगर, मझौवाँ, आरा में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, दिल्ली द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की माध्यमिक परीक्षा 2026 का परीक्षाफल घोषित होने के बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षाफल सराहनीय रहा।
कला, विज्ञान और वाणिज्य तीनों संकाय मिलाकर विद्यालय स्तर पर सबसे उच्च अंक सृष्टि कुमारी (कला संकाय) ने प्राप्त किया। जिसका विवरण निम्न प्रकार से है:

कला संकाय सृष्टि कुमारी 94%

विज्ञान संकाय आयुष भारती 93.5%

वाणिज्य संकाय सुरूधि जैन 85%
इसके अतिरिक्त उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में जाह्नवी (89%), आलोक अतुल्य (89%), अस्मित शांडिल्य (88%), आयुष राज (87.5%), राजवर्धन त्रिपाठी (87%), प्राची कुमारी (87%), पियूष राज (86%), रिया सिंह (86%) शामिल हैं। विद्यालय के शेष परीक्षार्थीयों का अंक 60% से लेकर 85% के बीच रहा। जबकि सृष्टि कुमारी ने राजनीतिक विज्ञान में 100 में 100 अंक लाकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ० अर्चना सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को भावी-जीवन की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह परीक्षाफल छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों के लगन और मेहनत का परिणाम है।
विद्यालय के निदेशक डॉ० कुमार द्विजेन्द्र ने परीक्षाफल पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि 12वीं के बाद छात्र-छात्राओं के लिए आगे अध्ययन करने का रास्ता खुलता है। उन्होनें छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को बधाई और शुभकामनाएँ दी।
