RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिलापदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की धान अधिप्राप्ति से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)28 दिसंबर। आज जिला पदाधिकारी भोजपुर, तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला टास्क फोर्स की धान अधिप्राप्ति से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।समीक्षा के क्रम में जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि भोजपुर जिले में 2309 किसानों से 26213.49 मीट्रिक टन धान की अधिप्राप्ति की गई है,जो लक्ष्य 160522 मीट्रिक टन का 16.33 प्रतिशत है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 9206.81 मीट्रिक टन अधिक धान की अधिप्राप्ति हुई है। राज्य खाद्य निगम भोजपुर द्वारा बताया गया कि 26 दिसंबर 2024 से समितियों से सीएमआर (चावल) की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी ने कुछ पैक्सो में कम कैश क्रेडिट की उपलब्धता पे नाराजगी व्यक्त की। साथ ही उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारी को विभिन्न पेक्सो में कैश क्रेडिट की उपलब्धता सुनिश्वित करते हुए जनवरी 2025 के प्रथम सप्ताह तक दैनिक लक्ष्य के अनुरूप अधिप्राप्ति को सुनिश्चित करने का निर्देश दिए।एवं जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम भोजपुर को गन्नी बैग,एफआरके सहित अन्य समस्याओं का शीघ्र समाधान कर सीएमआर (चावल) प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस बैठक में उप विकास आयुक्त भोजपुर, अपर समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी (आरा, जगदीशपुर, पीरो), जिला प्रबंधक (राज्य खाद्य निगम), प्रबंध निदेशक (सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक), सहायक निबंधक (सहयोग समितियां) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

नारनौल:मानसून के सीजन में डीसी मोनिका गुप्ता ने जारी की एडवाइजरी ।

rktvnews

डा संगीता सिंह को उत्कृष्ट कार्य के लिए आई एम ए स्टेट प्रेसिडेंट ने किया सम्मानित।

rktvnews

चतरा:सरकार आपके द्वार के तीसरे चरण के जिले में संचालन को लेकर उपायुक्त अबु इमरान ने बैठक की।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए अमर शहीदों, राज्य आन्दोलनकारियों एवं वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

शिल्प एवं माटी कला बोर्ड की ओर से दस्तकारों में वितरित किये गए विद्युत चालित चाक।

rktvnews

नागर विमानन महानिदेशालय ने कलबुरगी हवाई अड्डे पर नाइट लैंडिंग सुविधा की मंजूरी दी।

rktvnews

Leave a Comment