RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का एनएसडीसी के साथ समझौता।

 

राजमिस्त्रियों को मिलेगा नवीनतम तकनीक आधारित प्रशिक्षण।

भूकंपरोधी निर्माण में दक्षता के लिए 20,000 राजमिस्त्रियों को प्रशिक्षण।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)08 अक्टूबर।बिहार भूकंप की दृष्टि से काफी संवेदनशील राज्य है। राज्य के 8 जिले भूकंप जोन-5 में तथा पटना सहित 24 जिले भूकंप जोन-4 के अंतर्गत आते हैं। प्राधिकरण द्वारा राजमिस्त्रियों को भूकंपरोधी निर्माण की तकनीक से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्णय के आलोक में अब तक लगभग 20,000 राजमिस्त्रियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।
प्राधिकरण के माननीय उपाध्यक्ष डॉ. उदय कांत के अभिनव दृष्टिकोण एवं आपदा प्रबंधन में नवीनतम तकनीक के समावेश के उनके निरंतर प्रयासों के तहत यह निर्णय लिया गया कि राजमिस्त्रियों को नवीनतम तकनीक के आधार पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाए, जिससे उनकी आजीविका में सतत उन्नयन का मार्ग प्रशस्त हो। उन्हें प्रदान किए जाने वाले प्रमाण पत्र की मान्यता देश एवं वैश्विक स्तर पर हो।
माननीय उपाध्यक्ष के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में राजमिस्त्री प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन – एन.एस.डी.सी.) से एक समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू.) 5 सितंबर, 2024 को हस्ताक्षरित हुआ है। 26 करोड़ की लागत वाली इस महत्वाकांक्षी योजना की अवधि 3 वर्षों की है। इसके तहत राज्य के सभी 534 प्रखंडों के 30-30 राजमिस्त्रियों को दस दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उन्हें ₹700 प्रतिदिन की दर से क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान किया जाएगा। एक उन्नत टूल किट एवं प्राधिकरण तथा निगम के संयुक्त हस्ताक्षर से प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे।
आज मंगलवार को सभाकक्ष में प्राधिकरण के सचिव मीनेंद्र कुमार तथा एन.एस.डी.सी. के नेशनल हेड मयंक भटनागर द्वारा एम.ओ.यू. का औपचारिक आदान-प्रदान किया गया।
इस अवसर पर माननीय उपाध्यक्ष ने इस अभिनव कार्यक्रम की कल्पना से लेकर इसके मूर्त रूप लेने की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए सभी हितधारकों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर माननीय सदस्य पी.एन. राय, कौशल किशोर मिश्र, नरेंद्र कुमार सिंह और प्रकाश कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्राधिकरण के सलाहकार (तकनीकी) डॉ. बी.के. सहाय द्वारा आगत अतिथियों का स्वागत किया गया। निगम द्वारा शेक टेबल का भी प्रदर्शन किया गया एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। समारोह में प्राधिकरण के विशेष सचिव आशुतोष सिंह, कार्यक्रम से जुड़े वरीय शोध पदाधिकारी आलोक रंजन सहित प्राधिकरण के सभी प्रोफेशनल तथा एन.एस.डी.सी. की ओर से रीजनल हेड भावना वर्मा,भावेश कुमार एवं प्रियंका कुमारी ने भाग लिया। धन्यवाद ज्ञापन प्राधिकरण के सचिव मीनेंद्र कुमार, भा.प्र.से. द्वारा किया गया।

Related posts

भोजपुर:महाराजा कॉलेज में विजय दिवस पर हुआ माल्यार्पण!

rktvnews

प्रधानमंत्री ने फिडे महिला ग्रैंड स्विस 2025 जीतने पर वैशाली रमेशबाबू को बधाई दी।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जयललिता को उनकी जयंती पर याद किया।

rktvnews

लोहरदगा:भगवान बिरसा मुण्डा जयंती-सह-राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विकास मेला-सह-सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : मारपीट का अभियुक्त व पुलिस बल पर हमला करने का आरोपी गया जेल।

rktvnews

भोजपुर: गाडगे भीम संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में कार्यकर्ता सम्मेलन सह स्वागत समारोह का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment