RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:ब्लौसम ब्यूटी क्लिनिक एण्ड स्पा एकेडमी द्वारा डांडिया और गरबा का किया गया आयोजन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)06 अक्टूबर।मां दुर्गा का शारदीय नवरात्र महोत्सव दिनों-दिन और रंगीन व उत्सवी होता जा रहा है।माहौल उमंग व उत्सव का हो तो भला महिलाएं भी इस उत्सव के आनंद को और चटकदार बनाने में कहा पीछे रहने वाली है। इसी कड़ी में रविवार की देर शाम होटल डायमंड बाबू बजार आरा में डांडिया व गरबा का बड़ा ही रंगारंग व धमाल भरा आयोजन ब्लौसम ब्यूटी क्लिनिक एण्ड स्पा एकेडमी के द्वारा किया गया। इस आयोजन में महिलाओं व युवतियों ने डांडिया व गरबा की परंपरागत प्रस्तुति के क्रम में नित्य व संगीत का जलवा बिखेरा धार्मिक व परंपरागत गीतों की धुन पर महिलाओं के डांडिया धमाल के तड़के नवरात्रि की मस्ती को मानो चरम पर पहुंचा दिया था। कार्यक्रम की संचालक व ब्लौसम एकेडमी ब्यूटीशियन ट्रेनर वर्षा खान ने कहा की गरबा और डांडिया दोनो ही गुजराती संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। गरबा और डांडिया आमतौर पर नवरात्रि से जुड़े होते हैं , जिसमें एक तरफ लोग मां अंबे के आने की खुशी मनाते हैं तो दूसरी खुशी होती है बुराई पर अच्छाई की जीत का । पहली नजर में गरबा और डांडिया एक जैसे लग सकतें हैं जबकि इन दोनों की शैलियों लय और अवसरों में काफी अंतर है। माहौल में इतनी मस्ती होने पर उनके चेहरे पर थकान महसूस नहीं की जा रही थी जिससे देर शाम तक कार्यक्रम चलता रहा। कार्यक्रम में काजल कुमारी, खुशी कुमारी, सुषमा कुमारी, रानी कुमारी,कनक कुमारी, मिताली कुमारी, प्रियंका कुमारी, रेशमा खातुन, करिश्मा कुमारी, अमरिता पाण्डेय, सुनिता कुमारी, सुमन दूबे, अंकिता कुमारी की भूमिका सराहनीय रही।

Related posts

भोजपुर:संपूर्ण वैश्य परिसंघ बिहार द्वारा समाज की मजबूती के लिए जैन धर्मशाला में बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर: भाकपा-माले गोठहुला पंचायत कमेटी सदस्य का•कुवंर पासवान के निधन पर माले ने दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

जेआईआईएफ के छठे स्थापना दिवस पर केन्द्रीय राज्य मंत्री राजीव चन्द्रशेखर स्टार्टअप्स और उद्यमियों से जुड़े।

rktvnews

विनियमन की रूपरेखा बनाने के लिए हमारा दृष्टिकोण खुला, पारदर्शी और परामर्शात्मक रहा है, जबकि पिछली सरकारें कुछ सबसे बड़े घोटालों में लिप्त थीं।”: राज्य मंत्री राजीव चन्द्रशेखर

rktvnews

पटना: अपर पुलिस महानिदेशक ने किया दो दिवसीय Cyber Hackathon 2025″ का उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर:एनएसएस द्वारा गोद लिए गांव चंदवा में शिक्षा जागरूकता के साथ पाठ्य सामग्री वितरित।

rktvnews

Leave a Comment