RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीतिराष्ट्रीय

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किया जाना लोकतंत्र पर सर्जिकल स्ट्राइक: माले

देश में चल रही निरंकुश तानाशाही शासन व्यवस्था अंग्रेजी हुकूमत की याद दिला रही है-कुणाल।

RKTV NEWS/अनिल सिंह ,24 मार्च।भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को रद्द किए जाने की घटना को देश के लोकतंत्र पर गहरा सर्जिकल स्ट्राइक बताया है।
उन्होंने कहा कि कल ही कथित मोदी मानहानि मामले में उन्हें दो साल की सजा सुनाई गई थी और महज एक दिन बाद आनन-फानन में उनको लोकसभा से अयोग्य घोषित किया जाना किसी सर्जिकल स्ट्राइक से कम नहीं है।यह भारत के लोकतंत्र के लिए एक काला दिन है जो तानाशाही और लोकतंत्र की हो रही हत्या को प्रर्दशित करता है।
मोदी शासन में देश निरंकुश तानाशाही के बेहद गंभीर दौर से गुजर रहा है।महज मोदी हटाओ देश बचाओ पोस्टर लगाने के लिए कई लोगों पर मुकदमे थोप दिए गए हैं. ऐसा दौर इस देश ने कभी नहीं देखा। आज देश में चल रही तानाशाही और निरकुंश शासन व्यवस्था हमे अंग्रेजी हुकूमत की याद दिला रही है।
वक्त है कि इस निरंकुश आपातकाल के खिलाफ पूरा विपक्ष अपनी मजबूत एकजुटता प्रदर्शित करे, साहस के साथ आगे बढ़े तथा देश के लोकतंत्र पर मंडराते अब तक के सबसे गंभीर खतरे का सफलतापूर्वक सामना कर लोकतंत्र को सुरक्षित करे।

Related posts

भोजपुर:ह्यूमन राइट एंड सोशल जस्टिस संस्था का हुआ गठन।

rktvnews

रायपुर : दीपावली से पहले मिली राशि ने बढ़ाई खुशियां।

rktvnews

भोजपुर:निष्पक्ष, शांतिपूर्वक और भयमुक्त होगा चुनाव:निर्वाचन सह जिलापदाधिकारी

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने जिला स्तरीय विभिन्न खेल प्रतियोगिता का सुभाष चंद्र बोस इनडोर स्टेडियम में किया शुभारंभ।

rktvnews

शिक्षक दिवस विशेष”शिक्षक सम्मान”! मैरी मैडम ने सिखाया इंसानियत का पाठ:राकेश रॉय

rktvnews

Leave a Comment