RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की से बातचीत की।

प्रधानमंत्री ने नेपाल में हाल में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई जान-माल की हानि पर संवेदना व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने नेपाल में शांति और स्थिरता की बहाली तथा लोगों की प्रगति के लिए भारत का पूर्ण समर्थन व्यक्त किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 18 सितंबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।
प्रधानमंत्री ने नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की को उनकी नियुक्ति पर बधाई दी और भारत सरकार तथा भारत के लोगों की तरफ से उन्‍हें शुभकामनाएं दीं।
श्री मोदी ने नेपाल में हाल में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान जान-माल के नुकसान पर गहरी संवेदना व्यक्त की।
प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के बीच विशेष सम्‍बन्‍धों को और सुदृढ़ बनाने के लिए घनिष्‍ठतापूर्वक कार्य जारी रखने के प्रति भारत की तत्‍परता व्‍यक्‍त की। उन्‍होंने नेपाल में शांति और स्थिरता की बहाली की दिशा में नेपाल के प्रयासों के लिए भारत का पूर्ण समर्थन व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने नेपाल को भारत के दृढ़ समर्थन के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी को धन्‍यवाद दिया और दोनों देशों के बीच सम्‍बन्‍धों को और सुदृढ़ करने की प्रधानमंत्री श्री मोदी की इच्‍छा दोहराई।
प्रधानमंत्री ने नेपाल के आगामी राष्‍ट्रीय दिवस के लिए भी बधाई दी।
दोनों नेताओं ने संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्थित आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम से प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि की जानकारी ली।

rktvnews

दरभंगा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का कुल औसत मतदान 57.39 प्रतिशत हुआ।

rktvnews

भोजपुर: बड़हरा प्रखंड में एनपीएस, यूपीएस के विरोध में काला बिल्ला लगा किया कार्य।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा माले वरिष्ठ नेता का.अशोक सिंह का निधन!महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य सहित वरीय नेता उनके शव पर माल्यार्पण कर देंगे श्रद्धांजली।

rktvnews

भोजपुर जिला योगासन खेल संघ द्वारा वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में हुआ योगाभ्यास।

rktvnews

झारखंड: रामगढ़: राशि गबन के मामले में शिक्षिका पर की गई कार्रवाई।

rktvnews

Leave a Comment