RK TV News
खबरें
Breaking Newsआपदा

भोजपुर : जवइनिया मे गंगा के कटाव का सिलसिला जारी! कटाव थमने का नहीं ले रहा नाम।

जवइनिया मे गंगा के कटाव का दृश्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 4 अक्टूबर। प्रखंड के दामोदरपुर पंचायत के जवइनिया गाँव में गंगा के कटाव का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गंगा के कटाव का सिलसिला जारी है। गंगा का जलस्तर कम होने के बावजूद भी कटाव जारी है। शुक्रवार 4 अक्टूबर को भी लगभग दर्जन भर घरों को गंगा ने अपने की गोद में समा लिया। प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी राजेश प्रसाद ने घटनास्थल का दौरा कर वस्तु स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि राजस्व कर्मचारी को गंगा में विलीन हुए घरों के मालिकों के नाम का सर्वे करने को कहा गया है। प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी राजेश प्रसाद ने बताया कि विस्थापितों को जवइनिया प्लस टू उच्च विद्यालय के अलावा पंचायत भवन एवं सामुदायिक भवन में भी रहने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि प्लस टू उच्च विद्यालय जवइनिया में सामुदायिक रसोई चल रही है जहां पर सभी विस्थापितों को खाना खाने के लिए कहा गया है। दामोदरपुर पंचायत की मुखिया धर्मशीला देवी, मुखिया प्रतिनिधि सुभाष चौधरी और ग्रामीण दिनेश यादव ने बताया कि 12 घर गंगा में विलीन हुए हैं। उन्होंने बताया कि जिन लोगों के घर गंगा में विलीन हुए हैं उनमें उमेश पांडे, हरिशंकर बिन्द, बबलू बिन्द, रवि बिन्द, दीपक प्रसाद, अनीश कमकर,अवधेश तिवारी, धर्मेंद्र चौधरी, मुकेश तिवारी, गोलू तिवारी, रेणु देवी तथा धनमुनिया देवी शामिल हैं। विदित हो कि गंगा के जलस्तर मे उफान के दौरान लगभग तीन दर्जन घरों को गंगा ने अपने आगोश में ले लिया था। अब जलस्तर मे कमी होने के दौरान भी दर्जन भर घर गंगा में समाहित हो गये। अब तक लगभग चार दर्जन घर गंगा में समा चुके हैं।

Related posts

सी-डैक ने आर्म आर्किटेक्चर पर आधारित हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग प्रोसेसर एयूएम के डिजाइन एवं विकास के लिए मोसचिप और सोसियोनेक्स्ट के साथ साझेदारी की।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाल्मीकि जयंती पर लोगों को शुभकामनाएं दी।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात,125 यूनिट बिजली प्रतिमाह मुफ्त, उपभोक्ताओं में “खुशी की लहर”।

rktvnews

उज्जैन:ऋण वितरण में गबन धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी : कलेक्टर नीरज कुमार सिंह

rktvnews

नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संचार अकादमी-वित्त में महानियंत्रक संचार लेखा की दो दिवसीय पूर्वी क्षेत्र समीक्षा बैठक का समापन हुआ।

rktvnews

बक्सर:डॉ. मीरा सिंह ‘मीरा’ को ‘जनहित साहित्य अकादमी सम्मान 2026’ मिलने पर बक्सर के साहित्य जगत में हर्ष की लहर।

rktvnews

Leave a Comment