RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जनपद के कलेक्ट्रेट लोकमंच पर धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस।

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 101 नारी शक्तियों को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

RKTVNEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)07 मार्च।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट लोक मंच पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बहुत ही भव्य तरीके से धूमधाम से मनाया गया जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया उन्होंने कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाली समस्त नारी शक्ति का बंदन एवं अभिनंदन किया उन्होंने कहा बेटियां ही परिवार को और देश को सशक्त और समृद्ध कर सकती हैं एक बेटी पढ़ने से कई परिवार पड़ जाते हैं और विकास बढ़ जाता है बेटियां बेटों से कम नहीं सशक्त बेटियां होगी तो समृद्ध भारत का निर्माण होगा उन्होंने कहां समाज को संस्कार और आकार देने में नारी शक्ति का अहम योगदान है उन्होंने कहा इस कार्यक्रम के अवसर से यही संदेश है कि बेटियों को पढ़ाये उन्हें आजादी दे आज के समय में किसी भी क्षेत्र में बेटियां बेटों से काम नहीं है देश की प्रथम नागरिक भी महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी हैं ।
आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा कर देश व समाज का गौरव बढ़ा रही हैं। जिलाधिकारी ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 101 नारी शक्तियों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर देकर सम्मानित किया जिसमें बैंकिंग क्षेत्र ब्रांच मैनेजर ज्योति यादव शिक्षा विभाग से प्रधानाचार्य रेखा रानी प्रीति शर्मा, स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर मोहिनी पवार,डॉक्टर मोनिका सिंह, डॉक्टर साक्षी चौहान,खंड विकास अधिकारी ज्योति, एसडीएम खेकड़ा ज्योति शर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी तूलिका शर्मा, सहायक आयुक्त सहकारिता इंदु सिंह, सहायक आयुक्त श्रम विभाग विनीता सिंह, गौरीपुर हबीबपुर की प्रधान राधा ,ग्वाली खेड़ा प्रधान सोनिया स्वयं सहायता समूह की सखी सहित आदि नारी शक्ति को सम्मानित किया।
उन्होंने कहा हम सब को मिलकर समाज में महिलाओं के सम्मान व उनकी गरिमा को बनाये रखने के साथ उन्हें विकास के समान अवसर प्रदान करने का संकल्प लें।
मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव ने कहा समृद्ध व शक्तिशाली होती हैं बेटियां बेटियां पड़ेगी तो परिवार और देश होगा समृद्ध। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महिला अधिकारियों ने अपने जीवन के अनुभव नारी शक्ति से साझा किया और कहा कि किसी भी क्षेत्र में अगर मन लगाकर कार्य किया जाए तो अपने परिवार और देश जनपद की पहचान बनाई जा सकती है।
सरकार द्वारा महिलाओं एवम बालिकाओं से संबंधित समस्त योजनाओं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, रानी लक्ष्मीबाई एवं बाल सम्मान कोष, किशोर न्याय अधिनियम 2015, बालश्रम, स्पॉन्सरशिप, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 आदि की विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी। साथ ही बताया गया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत हम सबको बालिकाओं और महिलाओं के प्रति हो रहे सामाजिक भेदभाव को खत्म करना है साथ ही महिलाओं को स्वयं के खिलाफ हो रहे अपराधों के प्रति आवाज उठाने हेतु प्रेरित किया गया।
जिला प्रोबेशन अधिकारी तूलिका शर्मा ने उपस्थित महिलाओं को घरेलू हिंसा अधिनियम की जानकारी प्रदान करते हुए 181 महिला हेल्पलाइन की जानकारी प्रदान की तथा वन स्टॉप सेंटर में एक ही छत के नीचे प्रदान की जाने वाली सुविधाओं 5 दिन का आश्रय, चिकित्सीय, पेरालीगल, मनोसामाजिक परामर्श आदि सुविधाओं के विषय में विस्तार से बताया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर महावीर कुमार, अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुभाष सिंह, जिला विकास अधिकारी हरेंद्र सिंह ,सहित आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

इमरान हाशमी (आतिश) ने बताया टाइगर 3 में उनकी भूमिका कितनी खतरनाक ,अकेले ही टाइगर और उसके परिवार को चाहता है मिटाना।

rktvnews

सारण:प्रधानमंत्री के सिवान जिला के पंचरुखी में होने वाले कार्यक्रम को लेकर प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में बैठक।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रॉयल किड्स कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने विधानसभा में की मुलाकात।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:घाटशिला विधानसभा उपचुनाव:11 नवंबर को सुबह 7 से सायं 5 बजे तक मतदान अवधि निर्धारित, कुल 256352 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग।

rktvnews

बिहार राज्य चौकीदार दफादार पंचायत भोजपुर ने पेरियार रामा सामी नायकर का जयंती समारोह का किया आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड:हाउस ऑफ हिमालयाज के द्वारा ऑनलाइन प्लेटफार्म पर आसानी से उपलब्ध होंगे उत्तराखंड के स्थानीय उत्पाद : पुष्कर सिंह धामी

rktvnews

Leave a Comment