
RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)04 अक्टूबर। आज महिला एवं बाल विकास निगम,भोजपुर द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत् बाल-विवाह उन्मूलन पर उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दिशा एक प्रयास की सचिव, जिला परियोजना प्रबंधक, महिला एवं बाल विकास निगम, जिला मिशन समन्वयक, जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन, केन्द्र प्रशासक, वन स्टॉप सेंटर, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं सभी प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी,भोजपुर के द्वारा दीप प्रज्वल्लित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मास्टर ट्रेनर दिशा एक प्रयास की सचिव डॉ० कुमारी सुनिता के द्वारा किया गया। जिनके द्वारा बाल विवाह एक्ट 2006 को विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा गया कि बाल विवाह करना या करने हेतु प्रेरित और सहायता करना कानून जूर्म है, इसके लिए दोषी व्यक्तियों को दो वर्ष तक की कठोर कारावास तथा एक लाख रूपये तक के जुर्माना की सजा दिए जाने का प्रावधान है। बाल-विवाह को रोकने के लिए हमें समाजिक एवं मानसिक रूप से प्रचार-प्रसार जागरूकता करने की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने POCSO Act के बारे में भी जानकारी दी।
कार्यक्रम में उपस्थित केन्द्र प्रशासक द्वारा वन स्टॉप सेंटर की विस्तृत जानकारी दी गयी। मो० तैयब अहमद, जिला मिशन समन्वयक, जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन एवं केंन्द्र/राज्य द्वारा महिला सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न योजनाओं का जानकारी दी गई।
कुमार रोहित, जिला परियोजना प्रबंधक, महिला एवं बाल विकास निगम, भोजपुर द्वारा उपस्थित सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी, केस वर्कर, वन स्टॉप सेंटर एवं अन्य कर्मियों को बाल – विवाह की रोक थाम करने एवं बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं का शपथ कराते हुए धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
