RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:समाहर्त्ता, भोजपुर की अध्यक्षता में जिलास्तरीय खनन टास्क फोर्स एवं जिला खनिज निधि की बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 01 अक्टूबर।आज समाहर्त्ता, भोजपुर के अध्यक्षता में जिलास्तरीय खनन टास्क फोर्स एवं जिला खनिज निधि की बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक, भोजपुर, उपविकास आयुक्त भोजपुर, अपर समाहर्त्ता, भोजपुर, अनुमंडल पदाधिकारी आरा सदर, शिक्षा पदाधिकारी, भोजपुर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कोईलवर-2, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, सभी कार्यपालक अभियंता एवं V.C के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी / अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पिरो / जगदीशपुर एवं सभी अंचलाधिकारी भाग लियें। समाहर्त्ता, भोजपुर द्वारा बताया गया की 15 अक्टूबर के बाद बालू घाट से बालू का खनन प्रारंभ हो जायेगा एवं अवैध खनन की संभावना भी बढ़ेंगी। इस लिए सभी संबंधित पदाधिकारी अवैध खनन के विरूद्ध नियमित निगरानी रखते हुए छापेमारी करना सुनिश्चित करेंगें। बालू लदे वाहनों के परिवहन से आये दिन दुर्घटना होते रहती है, इसलिए मुख्य मार्गो पर आवश्यक्ता अनुसार स्पीड ब्रेकर लगाने का निदेश कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, शाहाबाद को दिया गया। मुख्य मार्गो पर जाम की समस्या ना हो, सभी पदाधिकारी अपने स्तर से आवश्यक कार्रवाई करेंगें। पुलिस अधिक्षक, भोजपुर द्वारा बताया गया की जाम की समस्या को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस टीम का गठन किया गया है, जो लगातार मुख्य मार्गो पर भ्रमणशील रहेगा। मुख्य मार्गो पर अधिष्ठापित सभी धर्मकांटा एवं बालू बंदोबस्तधारी द्वारा अधिष्ठापित धर्मकांटा की जाँच माप तौल के पदाधिकारी द्वारा कराया जायेगा। अवैध खनन एवं परिवहन के विरूद्ध कठोर कार्रवाई हेतु अलग-अलग टीम का गठन किया जायेगा। जिला नियंत्रण कक्ष का अधिष्ठापन अविलंब करते हुए सभी बालूघाटों पर अधिष्ठापित सी०सी०टी०भी० कैमरा को जिलानियंत्रण कक्ष से संबंद्ध करने का निदेश दिया गया। जिला खनिज निधि से प्रथम चरण में पाँच कस्तूरबा विद्यालय में मॉडल पेंटिग कराने, कम्पयूटर लगाने एवं जिर्णोद्वार कराने, दस स्कूल में सोलर पैनल, साइंस पार्क, प्रयोगशाला का निर्माण तथा 05 आंगनबाड़ी केन्द्र को मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र बनाने का निर्णय लिया गया।

Related posts

दरभंगा:लोक सभा आम निर्वाचन में चुनावी व्यय पर नियंत्रण, पर्यवेक्षण तथा चुनाव के क्रम में आर्थिक अपराध पर नियंत्रण एवं कार्रवाई के लिए उड़न दस्ता दल का किया गया गठन।

rktvnews

भारत छोड़ो आंदोलन, 1942 से ग़द्दारी की कहानी : आरएसएस और सावरकर की ज़बानी।

rktvnews

बागपत:सांसद की अध्यक्षता में जिला विद्युत समिति की बैठक की गई आयोजित।

rktvnews

अखिल भारतीय शिक्षा समागम में राजस्थान के शैक्षिक नवाचारों और फ्लैगशिप योजना की गूंज -डायल फ्यूचर‘ कार्यक्रम में 87 हजार से अधिक विद्यार्थी हुए लाभान्वित -शासन सचिव, स्कूल शिक्षा

rktvnews

पटना:राजाजी ने कथा-लेखन की अपनी लुभावनी शैली से पाठकों को दीवाना बना लिया था : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

भोजपुर:एमडीजे विद्यालय में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन।

rktvnews

Leave a Comment