RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:सांसद की अध्यक्षता में जिला विद्युत समिति की बैठक की गई आयोजित।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश) 2 अक्टूबर। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद डॉक्टर राजकुमार सांगवान की अध्यक्षता में जिला विद्युत समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के विद्युत आपूर्ति और संबंधित मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई जनपद में 241000 विद्युत के उपभोक्ता है। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और क्षेत्र में विद्युत सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक जानकारियां प्रस्तुत कीं। काकोर कला में बिजली का तार टूट जाने से किसान की गन्ना की फसल नष्ट हो गई जिस पर विद्युत विभाग ने कोई संवेदनशीलता नहीं दिखाई जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य शैली में सुधार करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा किसान ख़ासेराम की जो फसल जल गई है उसका पैरामीटर का आधार पर जो मुआवजा बांटा है रिपोर्ट के आधार पर उसे मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।
सांसद ने विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं, जैसे कि बिजली कटौती, जर्जर तारों की मरम्मत और ग्रामीण इलाकों में बिजली पहुंचाने के प्रयासों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में निर्बाध और सतत बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और शिकायत निवारण के लिए त्वरित कदम उठाए जाएं संबंधित अधिकारी एक दूसरे पर अपनी जिम्मेदारी को नजर अंदाज न करें जनता के साथ किस के साथ अच्छा व्यवहार रखें उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निदान किया जाए किसान हमारा अन्नदाता है और यहां की जनता की हमारी जिम्मेदारी है।
सांसद डॉक्टर सांगवान जी ने यह भी कहा कि विद्युत वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण हो और बिजली आपूर्ति में आने वाली बाधाओं को तुरंत दूर किया जाए। इसके साथ ही, ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर और अन्य आवश्यक उपकरणों की मरम्मत और रखरखाव की नियमित समीक्षा की जाए।
अधीक्षण अभियंता ने सांसद को आश्वासन दिया कि उनकी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
सांसद डॉक्टर राजकुमार सांगवान  ने जनता की सुविधाओं और उनकी शिकायतों का त्वरित निवारण सुनिश्चित करने के लिए समिति की लगातार समीक्षा बैठकें आयोजित करने का निर्देश भी दिये।
इस अवसर पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ,मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव ,छपरौली विधायक डॉ अजय कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जयकिशोर, नगर पालिका बडौत अध्यक्ष, नगर पालिका बागपत अध्यक्ष रोजुद्दीन एडवोकेट, अधीक्षण अभियंता केपी खान, अधिशासी अभियंता सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर : जवइनिया मे कई आशियाने गंगा में विलीन।

rktvnews

भोपाल के एक दैनिक समाचार पत्र में “नरेला की वोटर लिस्ट में गड़बड़झाला, एक मतदाता का दो-दो जगह नाम” शीर्षक से प्रकाशित समाचार जांच उपरांत सहीं नहीं पाया गया।

rktvnews

बागपत:लखपति दीदियों से प्रधानमंत्री ने किया संवाद विकास भवन में देखा गया सजीव प्रसारण।

rktvnews

*पंडित बिरजू महाराज के जयंती पर रांची में स्वर लय ताल की अनुगूंज*

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हरितालिका तीज पर बिहारवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनायें ।

rktvnews

बागपत:2500 निराश्रित गोवंश को 60 दिन में संरक्षित करने के लिए चलाया जाएगा जनपद में विशेष अभियान!निराश्रित गोवंश विशेष अभियान में लापरवाही करने वालों को किया जाएगा चिन्हित।

rktvnews

Leave a Comment