RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

भोजपुर:बिहार स्टेट बार काउंसिल की उम्मीदवार मंजू शर्मा के पक्ष में अधिवक्ता संपर्क अभियान।

आरा/भोजपुर 10 नवंबर।ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस (आइलाज )आरा सिविल कोर्ट इकाई के द्वारा आइलाज की बिहार संयोजिका सह बिहार स्टेट बार काउंसिल की उम्मीदवार मंजू शर्मा के पक्ष में अधिवक्ता संपर्क अभियान चलाकर क्रम संख्या 145 पर प्रथम वरीयता का वोट देने की अपील सिविल कोर्ट आरा के अधिवक्ता गणों से किया गया और मंजू शर्मा को बिहार स्टेट बार काउंसिल के चुनाव में क्रम संख्या 145 मंजू शर्मा को प्रथम वरीयता का वोट देने का अपील किया गया।

आइलाज बिहार संयोजिका मंजू शर्मा

मंजू शर्मा ने अधिवक्ताओं से जनसंपर्क अभियान के दौरान कहा कि अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट और वेलफेयर अधिवक्ताओं के पेंशन युवा अधिवक्ताओं को 5000 प्रतिमा स्टाइपेंन महिला अधिवक्ताओं को अलग कक्ष शौचालय सुरक्षा न्याय मित्र का सवाल मानव अधिकार का सवाल विभिन्न सवालों पर संघर्ष करने का काम किया है और बिहार स्टेट बार काउंसिल का चुनाव जीतकर अधिवक्ता हित का सवाल उठाऊंगी जनसंपर्क अभियान को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य अधिवक्ता अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी ने कहा की मंजू शर्मा अधिवक्ता हित की लड़ने वाली बिहार की चर्चित महिला नेत्री है जो अभी पटना उच्च न्यायालय लॉयर्स एसोसिएशन की जॉइंट सेक्रेटरी भी है और बिहार उच्च न्यायालय की माननीय अधिवक्ता है जो अधिवक्ता हित के सवालों के साथ-साथ बिहार के महिलाओं के दमन उत्पीड़न सामाजिक न्याय के सवाल पर भी लड़ने वाली महिला अधिवक्ता है। अमित कुमार बंटी ने मंजू शर्मा को बिहार स्टेट बर काउंसिल के चुनाव में प्रथम वरीयता का वोट देकर भारी से भारी मतों से जीत दिलाने की अपील भी की।
जनसंपर्क में सिविल कोर्ट आरा के प्रमुख अधिवक्ताओं में अधिवक्ता अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी ,वेंकटरमन कामेश्वर सिंह यादव ,सुरेंद्र राय, राजीव रंजन वर्मा, शिवाजी सिंह ,दिनेश यादव, निर्मल राम, मुन्ना रजक, सहित दर्जनों अधिवक्ता जनसंपर्क के दौरान मंजू शर्मा के साथ उपस्थित थे जिन्होंने मंजू शर्मा को बिहार स्टेट बर काउंसिल के चुनाव में प्रथम वरीयता क्रम संख्या 145 पर वोट देकर जीत दिलाने की अपील की।

Related posts

भोजपुर:कमला विद्या इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, कायमनगर में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का हुआ भव्य स्वागत।

rktvnews

रांची:सीईओ ने सभी एईआरओ के साथ की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह ने लोक प्रशासन में 50वें (स्वर्णिम) उन्नत व्यावसायिक कार्यक्रम (एपीपीए) में सेना, नौसेना, वायुसेना और सिविल सेवाओं के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की।

rktvnews

इंदौर:अवैध गैस गोडाउन पर खाद्य विभाग की बड़ी छापामार कार्यवाही,गैरेज में अवैध रूप से संचालित गैस गोडाउन को किया गया सील।

rktvnews

पटना:संत जेवियर्स कॉलेज आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, दीघा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment