RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:नुक्कड़ नाटक बहादुर बिटिया का मंचन।

 

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)03 अप्रैल।जनहित परिवार आरा नगर के बैनर तले जनहित परिवार रजत जयंती पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत सरफराज अहमद के निर्देशन में बहादुर बिटिया नुक्कड़ नाटक का 25 वां संस्करण का मंचन रमना मैदान स्टेडियम आरा के मुख्य द्वार पर मुक्ताकाश में सैकड़ो नागरिकों की उपस्थिति में किया गया।
नाटक के विषय में बताते हुए निर्देशक सरफराज अहमद ने बताया कि बहादुर बिटियां दहेज प्रथा की कुरितियों पर आधारित एक नाटक है जिसमें एक पढ़ी-लिखी बेटी ने दहेज के कारण शादी से इनकार कर देती है तब लड़का अपने माता-पिता के विरुद्ध उसे लड़की से शादी करने को तैयार हो जाता है।
इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए जनहित परिवार प्रतिनिधि सभा के सभापति अतुल प्रकाश ने कहा कि 21वीं सदी में भी दहेज प्रथा एक कोढ़ के रूप में व्याप्त है जिसके कारण कन्याओं की भ्रूण हत्या हो रही है वहीं उन पर नाना प्रकार के अत्याचार हो रहे हैं। जस्टिस जेंडर के लिए जरूरी है की समाज दहेज प्रथा और आडंबर पूर्ण दिखावा पूर्ण शादियों को हतोत्साहित करें ‌।
इस हास्य लोकगीत एवं संगीतमय नुक्कड़ नाटक में भाग लेने वालों में अंबुज कुमार, अनिल सिंह, आरती राय, गौरी कुमारी, संजय पाल, कुमार नरेंद्र, गायक परमानंद प्रेमी (मुखिया डुमरा पंचायत) नागेश्वर कुमार, जितेंद्र कुमार, लड्डू साहब अमन , रिषि कुमार, बिहारीजी शालिनी श्री, सारिका पाठक, उषा पांडे ,धर्मशिला देवी आदि प्रमुख थे।
आगत कलाकारों का स्वागत जनहित परिवार आरा के नगर अध्यक्ष बृजमोहन त्रिपाठी ने किया वहीं धन्यवाद ज्ञापन नंदकिशोर सिंह कमल ने किया। इस अवसर पर कलाकारों को रजत जयंती सम्मान से नवाजा गया तथा सभी कलाकारों को अंग वस्त्र तथा प्रमाण पत्र देकर अतुल प्रकाश, नंदकिशोर सिंह कमल, डॉ. किरण कुमारी, अशोक मानव आदि ने किया।
नाटक के अंत में चैता के सामूहिक गायन से नाटक का समापन किया गया।

Related posts

काशी तमिल संगमम् 4.0 के लिए तमिलनाडु से आया चौथा दल, डमरू वादन और पुष्पवर्षा के बीच हुआ स्वागत।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सऊदी अरब के ग्रैंड मुफ्ती शेख अब्दुल अजीज बिन अब्दुल्ला बिन मोहम्मद अल अल शेख के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

चतरा:जतराहीबाग चौक से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा तक मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से की शिष्टाचार भेंट

rktvnews

भोजपुर जिले की क्षमा कुमारी ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में 92.4% के साथ सफलता का परचम लहराया।

rktvnews

राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान का दौरा।

rktvnews

Leave a Comment