RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:विकास योजनाओं की प्रगति पर उपायुक्त की व्यापक समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

समयसीमा, गुणवत्ता और कार्यप्रणाली पर कड़े निर्देश।

पारदर्शिता एवं जनहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड )18 नवंबर।आज समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव की अध्यक्षता में विभिन्न तकनीकी विभागों के सभी कार्यपालक अभियंताओं के साथ एक विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित सभी प्रमुख अवसंरचना, निर्माण एवं विकास योजनाओं की अद्यतन प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई।

विभागवार परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा

बैठक में राष्ट्रीय उच्च पथ (NHAI),जिला परिषद, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, भवन प्रमंडल, जलापूर्ति प्रमंडल, विद्युत प्रमंडल, अनुसंधान प्रमंडल, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल सहित अन्य विभागों के कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहे।
सभी विभागों ने अपनी-अपनी परियोजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, कार्यों की वर्तमान स्थिति, बाधाएँ और आगामी समयसीमा की विस्तृत जानकारी उपायुक्त को प्रस्तुत की।
उपायुक्त ने विभागों के समक्ष कहा कि विकासात्मक परियोजनाएँ जिले के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, इसलिए इनकी गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

समयसीमा, गुणवत्ता और कार्यप्रणाली पर कड़े निर्देश

उपायुक्त श्री यादव ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रत्येक योजना को पूरा किया जाए। कार्यों में लापरवाही बरतने वाले संवदको के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन हो। प्रगति कार्यों का नियमित स्थलीय निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए। वित्तीय व्यय और भौतिक प्रगति में संतुलन बनाए रखा जाए ताकि योजनाएँ समय पर पूर्ण हों। किसी भी प्रकार की समस्या, अवरोध या सामग्री की कमी की स्थिति में तत्काल जिला प्रशासन को अवगत कराया जाए। वहीं जर्जर और लंबित योजनाओं में गति लाने पर विशेष बल दिया।
उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि अनावश्यक देरी, निम्न गुणवत्ता या लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होगी। विभागीय जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।

जिले में चल रही प्रमुख परियोजनाओं की भी समीक्षा

बैठक में सड़क निर्माण, पुल-पुलिया, भवन निर्माण, पेयजल व्यवस्था, ग्रामीण सड़कें, विद्युतीकरण, सिंचाई से जुड़े कार्य, स्वच्छता मिशन, विद्यालय/स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण, निगरानी एवं मरम्मती कार्यों की समग्र समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अपेक्षा व्यक्त की कि सभी विभाग समन्वित रूप से कार्य कर जिले की विकास योजनाओं को गति देंगे।

पारदर्शिता एवं जनहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि सभी परियोजनाएँ आम जनता से सीधे जुड़ी हुई हैं, इसलिए इन्हें प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि वे जनहित, पारदर्शिता और दक्षता को केंद्र में रखते हुए कार्य करें ताकि जिले का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।
बैठक में उपविकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा सहित सभी संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहें।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में केंद्रीय भूमि जल बोर्ड के साइंटिस्ट्स SM HOSSAIN द्वारा जनपद बागपत की जलस्तर प्रबन्ध योजना NAQUIM 2.0 की बैठक हुई आयोजित।

rktvnews

नहीं रहे वीकेएसयू के पूर्व कुलपति आईसी कुमार।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:स्वामी विवेकानंद स्कूल में मनाया गया शरद पूर्णिमा उत्सव और बताया गया महत्व।

rktvnews

देवघर:जिले के सभी दस प्रखण्डों में आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार कार्यक्रम के तहत सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

जिलाधिकारी बक्सर ने की आवेदनों की सुनवाई।

rktvnews

बिहार चुनाव 2025: मतदान पूर्व और मतदान दिवस पर मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति द्वारा प्रिंट विज्ञापनों का पूर्व-प्रमाणन।

rktvnews

Leave a Comment