RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन: जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने किया निराकरण।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)01 अक्टूबर।प्रशासनिक संकुल भवन में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने आमजनों की समास्याओं का निराकरण किया। जनसानुवाई में उज्जैन की काला पत्थर निवासी रचना मालवीय ने वृद्धा पेंशन योजना स्वीकृत कराने के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित विभाग को आवेदन का निराकरण करने के निर्देश देते हुए आवेदक के उपचार के लिए रेडक्रॉस से 5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। जनसुनवाई में किसान द्वारा सोयाबीन पंजीयन में आने वाली समस्या बताई, जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने पंजीयन केंद्र पर ऑपरेटर को कॉल कर समस्या जानी और उपायुक्त सहकारिता को समस्या का निराकरण कर पंजीयन सुचारू रूप से कराने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार जनसुनवाई में बड़नगर के भिड़ावद निवासी जीवन सिंह ने उनके खेत में स्थित मकान पर जाने का मार्ग अवरूद्ध करने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने तहसीलदार बड़नगर को आवेदन का निराकरण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में आवेदक दिनेश पिता भुवान, निपानिया तहसील नागदा जिला उज्जैन निवासी ने बताया कि मेरे स्वामित्व व आधिपत्य की कृषि भूमि जिसका भूमि सर्वे नम्बर 115 रकबा 0.15 हे., सर्वे नम्बर 116 रकबा 0.16 हे. है। उक्त भूमि का बंटवारा 35 वर्ष पूर्व ही हो चुका था, तभी से उक्त भूमि पर में काबिज होकर कृषि कार्य कर रहा हूँ। उक्त भूमि का सांठ गांठ कर वर्तमान में प्रार्थी की भूमि का नक्शा परिवर्तन कर दिया गया है, जिसकी जानकारी नही दी गई थी और न ही कोई सूचना पत्र तहसील कार्यालय नागदा से मुझे जारी किया गया है। जिस पर कलेक्टर श्री सिंह तहसीलदार नागदा को प्रकरण की जांच कर निराकरण करने के निर्देश दिए।
महिदपुर के कैलाश ने जनसुनवाई में बताया कि उनके क्षेत्र के कुवे का रास्ता बंद बंद कर दिया गया है, रास्ता खोलने के बोलने पर अभद्र भाषा का उपयोग किया जा रहा है, जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने तहसीलदार महिदपुर को प्रकरण का निराकरण करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार कलेक्टर श्री सिंह ने जनसुनवाई में आए अन्य आवेदनों का निराकरण किया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जयति सिंह, अपर कलेक्टर महेंद्र कवचे ने भी आवेदनों पर सुनवाई कर उनका निराकरण किया।

Related posts

इंदौर में अंडरग्राउण्ड मेट्रो के लिए केन्द्र सरकार ने दी सहमति,मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माना प्रधानमंत्री का आभार।

rktvnews

भोजपुर:आजादी को छीन गुलाम बनाने की साज़िश है: सुदामा प्रसाद

rktvnews

पटना: छठ पूजा पर ज़िला प्रशासन, पटना द्वारा निर्मित वेबसाइट और ऐप का किया गया लोकार्पण।

rktvnews

पूर्वी चंपारण: मतदान करने तथा सच्चे एव अच्छे उम्मीदवारो के चयन हेतु गांघी संग्रहालय के सदस्यों द्वारा जनसंवाद, हस्ताक्षर अभियान एवं कैंडल मार्च का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: एसपी ने रात्रि में किया गांगी मोड़ स्थित SST चेक पोस्ट का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:आरा में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का डीएम ने किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment