RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

मर्यादित रहते हुए स्वयंसेवक शोभायात्रा में सम्मिलित होंगे -शंभू चौरसिया

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 23 मार्च। रामनवमी शोभा यात्रा महोत्सव भव्यता के साथ मनाने के लिए प्रतिदिन महादेवा हनुमान मंदिर में राम भक्तों की बैठक चल रही है। आज भी महासचिव शंभू चौरसिया, गोकुल सिंह , वीरेंद्र सिंह , राजेंद्र जी ,विभु सिंह आदि वरीय पदाधिकारियों के समक्ष उपस्थित कार्यकर्ताओं की तैयारी पर विचार विमर्श हुआ। झंडा के लिए बांस की लाठी आज झंडा लगाने का काम कार्यकर्ताओं की देखरेख में शुरू किया जा रहा है ताकि समय से पूर्व पूरे शहर से लेकर ग्रामीण मंडल ऊतक झंडा लगाया जा सके। वहीं तमाम वार्ड पार्षद व जनप्रतिनिधियों के माध्यम से निमंत्रण और शोभायात्रा में सम्मिलित होने के लिए सघन दौरा का कार्यक्रम चल रहा है। कार्यक्रम की भव्यता और अत्यधिक आकर्षक और दर्शनीय झांकी बनाने के लिए भी तैयारियां चल रही है। शांति व्यवस्था और सुरक्षा के लिए भी जिला प्रशासन और संबंधित थाना में भी सूचना दी जा रही है। सबसे शांति व्यवस्था और मर्यादित रहते हुए कार्यक्रम संचालित करने का भी निर्देश सभी स्वयंसेवकों को दिया जा रहा है।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में यातायात एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित बैठक आयोजित।

rktvnews

रीपा में महिलाएं तैयार कर रही आकर्षक गणेश मूर्ति।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने जनपद वासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।

rktvnews

गढ़वा:नगर विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा।

rktvnews

लखनऊ में भव्य रूप में परिर्वतन संस्था द्वारा आयोजित की गयी गोमती तट पर महा आरती।

rktvnews

पटना:कोमल चिंतन की रागात्मकता है डा नीतू सिंह की रचनाओं में: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

Leave a Comment