लुधियाना/पंजाब,30 अप्रैल।पंजाब के लुधियाना में आज सुबह ग्यासपुरा औद्योगिक क्षेत्र में गैस के रिसाव के कारण 11 लोगो की मरने की बात सामने आई है साथ ही कई लोगो के बेहोश होने की भी खबर है।घटना के बारे में बताया जा रहा है की आज सुबह तकरीबन 7.30 बजे गैस का रिसाव हुआ।इस घटना के बाद फायर ब्रिगेड,पुलिस,और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। सभी प्रभावितों को सरकारी अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है।
