RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

शहादत दिवस पर माले ने भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण और लोकतंत्र बचाओ देश- बचाओ मार्च अभियान का शंखनाद किया।

शहीदों के खून को बेकार नहीं जाने दिया जायेगा।23 मार्च से 22 अप्रैल तक लोकतंत्र बचाओ-जनसंवाद अभियान चलाएगा माले!

RKTV NEWS/अनिल सिंह,23 मार्च।शहीदे आजम भगत सिंह के 92 वें शहादत दिवस के अवसर पर भाकपा-माले ने आरा में लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ जनसंवाद अभियान की शुरुआत करते हुए लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ मार्च की शुरुआत पूर्वी गुमटी से कर करमन टोला स्थित शहीदे आजम भगत सिंह के मूर्ति पर पहुंच कर उनके मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया!शहीदे आजम भगत सिंह की मूर्ति का जिर्णोद्धार कर मूर्ति स्थल को सजाया गया था!माल्यार्पण से पहले शहीद भगत सिंह सहित सभी शहीदों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई!उसके बाद माल्यार्पण कर श्रद्धांजली अर्पित किया गया! श्रृद्धांजलि अर्पित करने वालों में भाकपा-माले जिला सचिव जवाहरलाल सिंह,केंद्रीय कमेटी सदस्य राजू यादव,राज्य कमेटी सदस्य विजय ओझा,क्यामुद्दीन अंसारी,राजनाथ राम,गोपाल प्रसाद,रामानुज जी,अमीत बंटी,निरंजन केसरी,अजय कुमार गांधी,सुशील यादव,दीनानाथ सिंह,पप्पू कुमार राम आदि कई लोग शामिल थे सभा का संचालन भाकपा-माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने किया!
सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले जिला सचिव जवाहरलाल सिंह ने कहा कि आज मोदी सरकार में पूरा देश लूट-झूठ,हिंसा,बेरोजगारी और महँगाई के बोझ से कराह रहा है भाजपा के झूठे अपवाहों से जो गरीब मजदूर दूसरे प्रदेशों में अपनी जीविका चला रहे है। उनका इन उन्मादी ताकतों द्वारा रोजगार छिनने का काम किया जा रहा है दो राज्यों को आपस मे हिंसात्मक दिशा के तरफ मोड़ा जा रहा है और यह भाजपा का असली चेहरा सामने आ रहा है! उन्होंने आगे कहा कि मोदी की सरकार में देश की तमाम संसाधन को अडानी-अंबानी के हाथों गिरवी रख दिया गया है इन्हीं पूजिंपतियों के इशारे पर देश में जनविरोधी, लोकतंत्र विरोधी,संविधान विरोधी कानून बनाए जा रहे हैं और उसके खिलाफ उठ रहे आंदोलनों को कुचलने के लिए पूरी कोशिश हो रही है आज पूरा लोकतंत्र व संविधान खतरे में आ गया है!लोकसभा जो लोकतंत्र का मंदिर हुआ करता था आज फासीवाद का मंदिर बन गया है वहां विपक्ष की आवाज को कुचला जा रहा है पूरे संसद को हाईजैक कर लिया गया है!अदानी अडानी के फर्जीवाड़ा ने देश के अर्थव्यवस्था को तहस-नहस कर दिया है अडाणी के इस फर्जीवाड़े पर मोदी सरकार चुप है आज देश का बैंक व एल आइ सी का जो जनता का पैसा डूबने के कगार पर पहुंच गया है और इस सवाल पर संसद में कही कोई बात नहीं किया जा रहा है यानी पूरे लोकतंत्र को कुचल दिया गया है ऐसे वक्त में शहीदे आजम भगत सिंह के सपनों का भारत बनाने के लिए देश के लोकतंत्र संविधान को बचाने के लिए आंदोलन खड़ा किया जाएगा!भाकपा-माले ने भगत सिंह के शहादत दिवस 23 मार्च से 22 अप्रैल भाकपा-माले के स्थापना दिवस तक एक महीने का लोकतंत्र बचाओ जनसंवाद अभियान शुरू किया है!अभियान के दौरान 31 मार्च को का.चंद्रशेखर का शहादत दिवस भी है,और 14 अप्रैल डॉ. बाबा साहेब का जन्म दिवस भी।इन दिवसों पर गांव-गांव में भगत सिंह-अम्बेडकर के सपनो का भारत बनाने का संकल्प लिया जायेगा,बल्कि रोजी-रोटी और शांति भाईचारा के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प भी दुहराया जाएगा!हम आपसे इस अभियान में शामिल होकर से सफल बनाने के लिए भाकपा-माले को सहयोग करें!इस अभियान के दौरान जिसमें देश के समस्याओं से जनता को अवगत कराते हुए आंदोलन खड़ा किया जाएगा!कार्यक्रम में भाकपा-माले नगर कमेटी सदस्य राजेंद्र यादव,बबलू गुप्ता,रौशन कुशवाहा,पंकज कुशवाहा,संतविलास राम,वार्ड पार्षद मु०राजन वार्ड,पार्षद मुन्ना कुमार प्रजापति,वार्ड पार्षद अंकित कुमार कुशवाहा,वार्ड पार्षद प्रकाश कुमार बिंद,हरिनाथ राम,मिल्टन कुशवाहा, आशुतोष कुमार पाण्डे,सत्यदेव कुमार,यतींद्र नाथ सिंह,विनय कुमार गुप्ता,रणधीर कुमार राणा,कामता बिंद,मनोज यादव,संतोष बिंद,चंद्रशेखर प्रसाद,विक्रम प्रसाद,सिकंदर-ए-आजम,मनीष यादव,राकेश कुमार,रफीक आलम,जितेन्द्र कुमार,शिवराज कुमार,मुन्ना गुप्ता आदि शामिल थे!

Related posts

द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए भारत-कतर संयुक्त व्यापार मंच का आयोजन।

rktvnews

रायपुर : ‘अमृतकाल: छत्तीसगढ़ विजन @ 2047 ‘डॉक्यूमेंट तैयार करने वर्किंग ग्रुप के अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

आरा नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति गठित

rktvnews

भोपाल में मंगलवार तक तीन दिन नहीं होगा शटडाउन, मिलेगी निर्बाध बिजली।

rktvnews

दरभंगा:डीएम ने कमला बलान के दायां एवं बायां तटबंध का किया निरीक्षण।

rktvnews

चतरा:बढ़ती ठंड के मद्देनज़र बिरहोर टोला में कंबल वितरण।

rktvnews

Leave a Comment