RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी ने सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ निर्वाचन सदन से ऑनलाइन माध्यम से की समीक्षा बैठक।

लोकसभा निर्वाचन संबंधी मामलों एवं आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से संबंधित विभिन्न विषयों पर हुई समीक्षा

लोकसभा निर्वाचन से सीखते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में सुरक्षा का सुदृढ़ प्रबंधन सुनिश्चित करें : के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा,वरिष्ठ पत्रकार) 27 सितंबर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियों को पदाधिकारी मूर्त रूप देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विगत लोकसभा चुनाव में विभिन्न माध्यमों से आए शिकायतों को संज्ञान में रखते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां सुनिश्चित करें। आगामी विधानसभा चुनाव में सुरक्षा का सुदृढ़ प्रबंधन सुनिश्चित करें। वे आज निर्वाचन सदन से लोकसभा निर्वाचन संबंधी मामलों एवं आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से संबंधित विभिन्न विषयों पर सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ ऑनलाइन माध्यम से समीक्षा बैठक कर रहे थे।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर से इस बात का सर्टिफिकेट अवश्य लें कि उनके क्षेत्र में मतदाता सूची में एक भी गलत विलोपन न हुआ हो। उन्होंने कहा कि निर्वाचन में जीरो रिस्क के साथ सभी सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ करने की तैयारी करें। सभी चेकपोस्टों पर वेबकास्टिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन में सभी प्रवर्तन एजेंसियां सुदृढ़ता से इस बात को सुनिश्चित करेंगे की राज्य में कोई भी अवैध लेनदेन अथवा आवागमन न हो इसे कठोरता से प्रतिबंधित करें।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने इस अवसर पर एएसडी सूची, मतदाता सूची में गलत विलोपन, सुरक्षा प्रबंधन, अवैध सामग्रियों का आवागमन आदि विषयों पर बिंदुवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी ए वी होमकर, डीआईजी धनंजय कुमार सिंह, डीआईजी इंद्रजीत महथा, डीआईजी अश्विनी कुमार सिन्हा, ओ एस डी गीता चौबे, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता सहित निर्वाचन से संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ सम्मानित।

rktvnews

देवघर:सोशल मीडिया पर डीसी देवघर व जिला प्रशासन के नाम से फर्जी मैसेज और लिंक से रहें सावधान: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया

rktvnews

‘दिव्यांगजनों’ को सहानुभूति का पात्र नहीं समझा जाना चाहिए, वे ज्ञान, कौशल, रुझान, विशेषज्ञता के भंडार हैं:उपराष्ट्रपति

rktvnews

भोजपुर :बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नौ बाल श्रमिकों को कराया गया विमुक्त।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 14 सितंबर 24

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में संसदीय राजभाषा समिति की 38वीं बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

Leave a Comment