RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर :बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नौ बाल श्रमिकों को कराया गया विमुक्त।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 जनवरी।धावा दल, बचपन बचाओं आंदोलन और दिशा एक प्रयास की संयुक्त टीम द्वारा शाहपुर बाजार, सरैया बाजार और आरा शहर में बड़ी छापेमारी, नौ नियोजकों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई।बाल श्रम उन्मूलन के तहत सोमवार को शाहपुर, बड़हरा और आरा नगर प्रखंड में बड़ी कार्रवाई की गई। एक्सेस टू जस्टिस कार्यक्रम के तहत समाजिक संस्था दिशा एक प्रयास, भोजपुर,बचपन बचाओं आंदोलन और श्रम संसाधन विभाग और स्थानीय पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी अभियान चलाकर नौ बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया और संबंधित नियोजक के खिलाफ कार्रवाई की गई।छापेमारी के दौरान न्यू मां भवानी स्वीट्स शाहपुर बाजार से एक बाल श्रमिक, शिवम इंटरप्राइजेज शाहपुर बाजार से एक बाल श्रमिक, जय माता दी केक पैलेस शाहपुर बाजार से एक बाल श्रमिक, शाहीन हार्डवेयर शाहपुर बाजार से एक बाल श्रमिक, एच. एस. शूज शाहपुर बाजार से एक बाल श्रमिक, सुरेंद्र मिठाई दुकानें सरैया बाजार बड़हरा से एक बाल श्रमिक, आरा शहर के तीन मेडिकल प्रतिष्ठानों से तीन बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया।बाल श्रमिकों को विमुक्त कराने के बाद उन्हें विधि अनुरूप बाल कल्याण समिति, भोजपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
इस अभियान के दौरान विमुक्त कराए गए बाल श्रमिक के नियोजकों के खिलाफ बाल श्रम (निषेध एवं विनियमन) अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।शामिल टीम में अनुपम कुमारी Associtiation Voluntary Action (बचपन बचाओं आंदोलन पटना), अभिमन्यु कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी जगदीशपुर, तनु प्रिया श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी पिरो, सृष्टि कुमारी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बड़हरा, संस्था दिशा एक प्रयास, भोजपुर की सचिव कुमारी सुनिता सिंह और प्रतिनिधि रजत कुमार, चंदन कुमार, बिरेंद्र सिंह, अखिलेश कुमार यादव तथा रणधीर मिश्रा पुलिस निरीक्षक ए. एच. टी. यू. आरा, स्थानीय पुलिस बल शामिल थे।जिले में बाल श्रम समाप्त करने और बाल अधिकारों को सुरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। दिशा एक प्रयास संस्था ने कहा कि यह कार्रवाई बच्चों के सुरक्षित भविष्य, शिक्षा के अधिकार और शोषण मुक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। संस्था आगे भी प्रशासन के साथ मिलकर ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी रखेगी।

Related posts

छत्तीसगढ़:मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी ने अपने जन्मदिन पर आयोजित न्योता भोज में अपने हाथों से बनी खीर बच्चों को परोसी।

rktvnews

भोजपुर: जदयू की वर्चुअल बैठक में नीतीश सरकार की वापसी का किया गया आह्वाहन।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम : उपायुक्त ने बोड़ाम प्रखंड के लायलम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

rktvnews

चतरा:जिले के सभी अंचलों में विशेष राजस्व शिविर का आयोजन।

rktvnews

निमूबेन जयंतीभाई बांभनिया ने उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।

rktvnews

भोजपुर:प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज से उच्च शिक्षा को मिलेगी नई दिशा : सम्राट चौधरी

rktvnews

Leave a Comment