RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:सोशल मीडिया पर डीसी देवघर व जिला प्रशासन के नाम से फर्जी मैसेज और लिंक से रहें सावधान: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया

जिलेवासियों से अपील— संदेहास्पद संदेश मिलने पर तुरंत देवघर साइबर थाना या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर करें शिकायत।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)26 मई।वर्तमान समय में साईबर अपराध के प्रति जागरूक और सतर्क रहने की आवश्यकता है। हाल के दौर में यह माध्यम सूचनाओं का आदान-प्रदान करने का सबसे सरल व सशक्त माध्यम बन चुका है। ऐसे में डीसी देवघर, जिला प्रशासन, देवघर या उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया जैसे अन्य नाम के एकाउंट से किसी भी तरह का कोई फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम या अन्य सोशल मीडिया एकाउंट पर मैसेज, लिंक या रिक्वेस्ट आदि आने पर सावधान रहें।

साइबर सेल को तुरंत दें सूचना

यदि आपके पास ऐसा कोई भी संदिग्ध संदेश या अनुरोध आता है, तो बिना देरी किए इसकी सूचना तुरंत देवघर साइबर थाना या अपने निकटतम पुलिस स्टेशन को दें। इसके अलावा, नागरिक भारत सरकार के राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं। किसी भी वित्तीय साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें, ताकि साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा सके।
आपकी सतर्कता ही साइबर अपराध के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है। सजग रहें, सुरक्षित रहें, जिला प्रशासन का सहयोग करें।

Related posts

खेती में मशीनों का उपयोग बढ़ाकर मध्य प्रदेश ने किया क्रांतिकारी काम!3800 कस्टम हायरिंग केन्द्रों का नेटवर्क बनाकर मप्र है देश में आगे।

rktvnews

भोजपुर:ई०वी०एम० एवं वी०वी०पैट 03 स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था एवं CCTV के घेरे स्ट्राँग रूम में सुरक्षित: जिला निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

खान मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया।

rktvnews

भोजपुर: नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के विरोध में कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के पुतले में लगाई आग।

rktvnews

भरतनाट्यम कलाकार तान्या सक्सेना ने तालियां बटोरीं ! कला की मूल आत्मा को जीवित रखते हुए नवाचार की दिशा में तान्या के प्रयास प्रशंसनीय : कुलपति

rktvnews

सारण:महिला पर्यवेक्षिका के पद पर अनुबंध आधारित सीधी भर्ती हेतु 180 अभ्यर्थियों में से 64 अभ्यर्थियों ने उपस्थित होकर कराया अपना काउंसिलिंग।

rktvnews

Leave a Comment