
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 सितंबर।आज बड़हरा प्रखंड में कर्मचारी.महासंघ गोप गुट प्रखंड का तीसरा सम्मेलन इ किसान भवन में संपन्न हुआ। सम्मेलन की शुरुआत प्रखंड के अध्यक्ष मो मेराज खा के झंडा तोलन से हुआ। संचालन जिला सचिव सुमन ने किया।
सम्मेलन का उद्घाटन जिला महासंघ गोप गुट भोजपुर के मुख्य संरक्षक जानकी प्रसाद सिंह ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार ,राज्य सरकार के मजदूर कर्मचारी किसान विरोधी नीतियों का विस्तार से चर्चा किए, महासंघ गोप गुट जिलाध्यक्ष रामानंद सिंह,धर्म कुमार ,रमेश कुमार यादव, अवधेश पासवान, संजय कुमार सिंह, श्री मन नारायण शर्मा, सहित अन्य ट्रेड यूनियन के नेता भी सम्मेलन को संबोधित किये, प्रखंड कमिटी के चुनाव के लिए दो चुनाव पदाधिकारी के रूप में धर्म कुमार जिला सचिव प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट भोजपुर और संजय कुमार सिंह जिला सचिव भूमि सुधार कर्मचारी संघ गोप गुट के देख रेख मे प्रखंड कमिटी का चुनाव किया गया।जिसमें निम्नलिखित कर्मी अगले सत्र के लिए प्रखंड कर्मचारी संघ के पद धारक हुए
संरक्षक उमेश कुमार सुमन, अध्यक्ष, मेराज खा, सचिव दीपक शर्मा, कोषाध्यक्ष अक्षय चौबे, उपाध्यक्ष धीरज कुमार, पिंटो कुमार, सुनील कुमार, संध्या सिंह, संयुक्त सचिव हरि नाथ राम निशांत अली, नौशाद, शोभा कुमारी, राहुल राम, कार्यालय सचिव मनीष कुमार संघर्ष कमिटी प्रमोद कुमार सिंह, शशि भूषण सिंह, संतोष कुमार सिंह, धनंजय कुमार सिंह त्रिलोकी सिंह, राणा शक्ति, नलिनी कांत त्रिपाठी, राजीव रंजन प्रसाद को सर्व सम्मति से उपस्थित कर्मियों ने निर्वाचित किया, अंत में केंद्र,राज्य, जिला और प्रखंड स्तरीय प्रस्ताव पारित किया गया, पुराना पेंशन लागू हो, स्थाई नियुक्ति हो, संविदा कर्मियों को 30 हजार मानदेय हो, समान शिक्षा प्रणाली लागू हो, वरीयता सूची का प्रकाशन हो, विभागीय प्रोन्नति हो, लंबित बकाया वेतन भुगतान हो, स्वच्छता कर्मियों का बारह माह का मानदेय भुगतान हो, किसान सलाहकारों का जनसेवक में समायोजन हो, सभी संविदा कर्मियों को स्थाई नियुक्ति किया जाए, ठेका प्रथा बंद हो, 44,श्रम कानून लागू हो, निलंबित कर्मियों को विभागीय कार्रवाई करते हुए समय से निलम्बन मुक्त किया जाए।अध्यक्षीय भाषण के बाद समापन की घोषणा हुई।
