RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:पुलिस ने नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने का पराक्रम दिखाया- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)29 जून।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रकति ने बालाघाट को विशेष वरदान दिया है। स्वर्ग जैसी भूमि पर नक्सली गतिविधियां कतई बर्दाश्त नही की जाएगी। इसका नमूना इसी वर्ष हॉकफोर्स के जवानों ने एक अप्रैल को लांजी के पितकोना क्षेत्र में दिखाया है। हॉकफोर्स और पुलिस के जवानों ने अपनी सक्रियता से नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने में अपना शौर्य और पराक्रम दिखाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 28 जवानों को शौर्य और पराक्रम प्रदर्शित करने के लिये उनके कंधों पर फीते और स्टार लगाकर क्रम-पूर्व पदोन्नति देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ बेल पत्र का पौधा भी लगाया।

आज का दिन ऐतिहासिक एवं गौरवशाली

मुख्यंमत्री डॉ. यादव ने शनिवार को बालाघाट में पुलिस विभाग के अलंकरण समारोह में सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का दिन वास्तविक अर्थो में ऐतिहासिक दिन के साथ ही भारत माता को गौरवान्वित करने का भी दिन है। आज का दिन शौर्य, साहस, हिम्मत और पराक्रम को सार्थक करने वाले जवानों के सम्मान का दिन है। धन-धान्य व भूगर्भ संपदा से परिपूर्ण भूमि पर नक्सली/माओवादी ताकतों की नजर रही है। ऐसी ताकतों पर एक अप्रैल 2024 को की गई कार्रवाई पुलिस का कड़ा प्रहार है। समारोह का आयोजन हॉकफोर्स व पुलिस जवानों का क्रम से पूर्व प्रमोशन के लिए किया गया था।

पाँच वर्षो में 3 करोड़ 5 लाख के ईनामी नक्सलियों पर प्रहार

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने नक्सली गतिविधियों पर अब तक हुई कार्रवाई के बारे में कहा कि पिछले 5 वर्षों में हॉकफोर्स और पुलिस के जवानों ने 19 नक्सलियों को मार गिराया है। जिन पर विभिन्न प्रदेशों में 3 करोड़ 5 लाख रुपये के ईनाम घोषित थे। यह कार्यक्रम उन जवानों को याद और सम्मानित करने का भी दिन है, जिन्होंने कर्त्तव्य निर्वहन करते हुए अपना बलिदान दिया है। साथ ही क्रम से पूर्व प्रमोशन का आयोजन है। सरकार उन सभी के साथ खड़ी है, जिन्होंने हिम्मत और साहस के बल पर प्रदेश का मान बढ़ाया है।

भारत विश्व में तीसरा देश जो दुश्मनों के देश मे घुसकर जवाब दे रहा है

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व का ऐसा तीसरा देश बन गया है, जो अपने देश में ही नहीं बल्कि दुश्मन देश की सीमाओं में घुसकर दुश्मनों को खत्म करने की ताकत रखता है। इजराइल और अमेरिका के बाद भारत तीसरा देश है। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम के पश्‍चात पुलिस जवानों के परिजनों के साथ समय बिताया। उन्‍होंने बच्‍चों को स्नेह व दुलार किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जवानों के माता-पिता व दादा-दादी से आशीर्वाद लिया। साथ ही जवानों के परिजनों के साथ फोटो भी करवायें।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने स्‍वागत सम्‍बोधन में आयोजित रूपरेखा बतायी। साथ ही पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्‍सेना ने 1 अप्रैल 24 को लांजी में घटित हुई नक्‍सली घटना के बारे में विस्‍तार से बताया। उन्‍होनें कहा कि 32 वर्षो में पहली बार 1 अप्रैल को बढ़ी जवाबी कार्यवाही हुई, जिसमें 2 हार्डकोर नक्‍सली मारे गये। वहीं एके-47 रायफल जैसे घातक हथियार जब्‍त किये गये।
हॉकफोर्स और पुलिस जवानों के अलंकरण समारोह में क्षेत्रीय सांसद भारती पारधी, कटंगी विधायक गौरव पारधी, लांजी विधायक राजकुमार कर्राहे, बैहर विधायक संजय उइके, परसवाड़ा विधायक मधु भगत, वारासिवनी विधायक विक्‍की पटेल, पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन व रामकिशोर कावरे तथा नपा अध्‍यक्ष भारती सुरजीत ठाकुर उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:कोमल,काजल एवं स्नेहा कुशवाहा के न्याय के लिए माले-ऐपवा ने आरा में निकाला न्याय मार्च।

rktvnews

इंदौर:उपभोक्ताओं की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु कलेक्टर के निर्देश पर प्रशिक्षण एवं सैंपलिंग कार्रवाई लगातार जारी।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त ने जिला अभिलेखागार का किया निरीक्षण, समयबद्ध एवं पारदर्शी सेवा पर दिया जोर।

rktvnews

राजस्थान को मिला जैम एक्सीलेंसी अवार्ड- दिल्ली में आयोजित क्रेता विक्रेता गौरव सम्मान समारोह में मिला सिल्वर पुरस्कार।

rktvnews

भोजपुर:आरा मुफ्फसिल प्रखंड के अलीपुर में नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार करे जिला प्रशासन-माले

rktvnews

मध्यप्रदेश:सबके दिलों में हमेशा बनें रहेंगे गोस्वामी तुलसीदास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment