
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 मई।सीबीएसई बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही बी. डी. पब्लिक स्कूल, आरा में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय ने इस बार भी शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों में शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त की है।
दसवीं कक्षा में अयान अली ने 94% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं पीयूष कुमार और अनन्या सिंह ने 93% अंक लाकर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। चिराग कुमार ने 92% अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त स्वेता कुमारी (90%), तृषा (89.2%), आकर्ष राज (88.4%), वैष्णवी (88%), शुभम कुमार (86.2%), अंकित सिंह (86%), अमित कुमार (85.2%), मुदित कुमार मिश्रा (85.2%), अहाना गिरी (84%) और आदर्श राज (84%) ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
बारहवीं कक्षा में ध्रुव कुमार ने 87% अंक अर्जित कर विद्यालय टॉपर का खिताब अपने नाम किया। हर्ष कुमार ने 85% अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि आदर्श राज गर्ग और शुभम कुमार ने 80% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के प्राचार्य राजेश राज मणि ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा, “यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
विद्यालय के सहायक शिक्षक राम कुमार ने भी छात्रों की सफलता पर हर्ष जताते हुए कहा, “हमारे विद्यार्थियों ने यह सिद्ध किया है कि अनुशासन, समर्पण और नियमित अध्ययन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
