RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भोजपुर : बिजली गुल रहने से लोग परेशान।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 4 अप्रैल। भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत सहित अन्य जगहों पर बिजली नहीं रहने से लोग परेशान रह रहे हैं। बिजली विभाग की कथित उदासीनता तथा लापरवाही के कारण सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक बिजली गुल रह रही है। आये दिन बिजली नहीं रहना आम बात हो गई है। ठंड के मौसम में बिजली नहीं रहने से लोगों का काम चल जाता था। उस समय बिजली का तार बदला जा रहा था। लेकिन अब तेज गर्मी के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। अचानक तेज गर्मी शुरू हो गई है। बिजली के अभाव में लोगों का जीना दूभर हो गया है। लोग पसीने से लथपथ हो जा रहे हैं। इस गर्मी में पूरे दिन बिजली नहीं रहने से लोगों में बिजली विभाग के प्रति रोष एवं आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में पूछने पर विद्युत उपकेंद्र शाहपुर के कनीय विद्युत अभियंता नीतीश यादव ने बताया कि पावर हाउस में टेक्निकल खराबी को लेकर पूरे दिन मेंटेनेंस का काम किया जा रहा है जिससे बिजली बाधित रह रही है।

Related posts

राजस्थान:मुख्यमंत्री निवास पर होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित।

rktvnews

रांची:लोकसभा निर्वाचन 2024 के सभी अभ्यर्थियों के साथ बैठक।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री की विशेष पहल से मिली नागरिकों को नई सुविधा।

rktvnews

पीएचडीसीसीआई के 14वें अंतर्राष्ट्रीय विरासत पर्यटन सम्मेलन में समुदाय-संचालित सांस्कृतिक पर्यटन और नीतिगत नवाचार का आह्वान।

rktvnews

सारण:शिक्षा संवाद कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को दी गई लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी।

rktvnews

पटना:बिजली दरों में बढ़ोतरी जनता के साथ धोखा, 125 यूनिट मुफ़्त बिजली का वादा पूरा करे सरकार: कुणाल

rktvnews

Leave a Comment