RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:योग दिवस पर सवर्ण आयोग के सदस्य राजकुमार सिंह ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

RKTV NEWS/पटना(बिहार)डॉ एम रहमतुल्लाह,21 जून।बिहार राज्य सवर्ण आयोग के सदस्य राजकुमार सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी चाहते हैं हमारा देश स्वस्थ और विकसित रहे । राजकुमार सिंह ने योग दिवस पर बिहार वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी को प्रतिदिन योग के लिए थोड़ा समय अवश्य निकालना चाहिए । उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन और स्वस्थ समाज का निर्माण होता है । देश के विकास में स्वास्थ्य और शिक्षा का उतना ही महत्व है जितना हमारे शरीर में रक्त का महत्व है।राजकुमार सिंह आज पटना में योग कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए वहां उपस्थित सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि ‘ हर दिन करें योग, दूर रखें रोग’ के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हमें योग को दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।
11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर आज संजय गांधी जैविक उद्यान (पटना चिड़ियाघर) में आयोजित भव्य योग कार्यक्रम में  राजकुमार सिंह सहभागिता कर योगाभ्यास किया।
राजकुमार सिंह ने कहा कि योग केवल एक शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि आत्मिक शांति, अनुशासन, संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत है। यह मन, मस्तिष्क और शरीर के सामंजस्य का माध्यम है, जो मुझे मेरी दैनिक जीवनशैली में निरंतर ऊर्जा और स्पष्टता प्रदान करता है।

योग मेरे प्रतिदिन की दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा है।

श्री सिंह ने कहा कि इस अवसर पर आप सभी को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, हम सभी योग को अपने जीवन में अपनाकर एक स्वस्थ और संतुलित समाज की ओर अग्रसर हों।

Related posts

21 जून 2024 को 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह।

rktvnews

भारत आज सबके साथ बराबरी पर है और विश्व भारत के नेतृत्व के लिए तैयार है : डॉ. सिंह

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी की अध्यक्षता में फाईलेरिया उन्मूलन (सर्वजन दवा सेवन ) कार्यक्रम को लेकर बैठक संपन्न।

rktvnews

चतरा:स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले भर में चलाया जा रहा है मतदाता जागरूकता अभियान।

rktvnews

महाराष्ट्र की प्राची गायकवाड ने दिल्ली में खेले जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में शूटिंग में जीता गोल्ड।

rktvnews

भोजपुर:नीतीश कुमार का जन्मदिन मना,मुख्यमंत्री की नीतियों से लाखों-करोड़ों युवाओं ने अपना सपना साकार किया : डा विकास कुमार

rktvnews

Leave a Comment