RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)25 सितंबर। जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य समिति,भोजपुर की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की गई।
समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा जिले में किए गए अस्पतालों के निरीक्षण का कंप्लायंस करते हुए जिले के सभी अस्पतालों यथा अनुमंडलीय अस्पताल, रेफरल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं अन्य अस्पतालों के जीणोद्धार एवं बाउंड्री, साफ- सफाई तथा रंग रोगन इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त की गई एवं उसका प्रस्ताव तैयार कर जिला को भेजने का निर्देश दिया गया तथा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री जननी एवं बाल सुरक्षा योजना के तहत सभी प्रखंडों के लाभार्थी को प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने का निदेश दिया गया वैसे लाभार्थी जिनके आधार कार्ड ना हो उनके लिए प्रखंडों में आधार कार्ड कैंप लगाकर आधार बनाने हेतु आदेशित किया गया। सभी आशा कार्यकर्ताओं से नियमित टीकाकरण करना सुनिश्चित कराने तथा अस्पतालों में कार्यरत किसी भी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति विशेष परिस्थिति को छोड़कर नहीं किए जाने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी अस्पतालों में रोगी कल्याण समिति का एक सप्ताह के अंदर गठन करने का निर्देश दिया गया।

Related posts

भोपाल:वीर शिवाजी की हिन्दवी स्वराज की आधार शिला को सुदृढ़ता प्रदान करें:राजेन्द्र शुक्ल सहज

rktvnews

सितंबर में होने वाले पितृपक्ष मेले की तैयारियों की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

भोजपुर:अंतिम दिन विभिन्न खेल मैदानों पर विभिन्न खेल आयोजित!विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को खेल पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह ने किया पुरस्कृत।

rktvnews

भाकपा-माले के पूर्व कार्यालय सचिव का•अशोक सिंह की शवयात्रा में पार्टी महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य सहित केंद्रीय व राज्य स्तरीय नेता व विधायक शामिल हुए।

rktvnews

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने विभिन्न बागवानी फसलों के क्षेत्रफल और उत्पादन का 2023-24 का तीसरा अग्रिम अनुमान जारी किया।

rktvnews

दुमका जिले की सखी मंडल 79वें स्वतंत्रता दिवस पर झंडा निर्माण व बिक्री में निभा रही है अहम भूमिका।

rktvnews

Leave a Comment