RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय:मुख्यमंत्री के बटन दबाते ही बूढ़ी आंखों की बढ़ी रौशनी,वृद्ध ,विधवा एवं दिव्यांगो की राशि में बढ़ोतरी को ले खुशी का माहौल।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना से लाभुकों के खातों में हस्तांतरित की राशि।

जीविका के सभी ग्राम संगठनों एवं संकुल स्तरीय संघों में की गई थी लाइव ब्रॉडकास्ट की व्यवस्था।

बड़ी हुई राशि को ले वृद्धजनों ने मुख्यमंत्री के प्रति प्रकट किए आभार।

RKTV NEWS/लखीसराय(बिहार)11 जुलाई।सम्मानजनक जीवन जीने के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से बिहार सरकार ने वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांगजनों को प्रतिमाह दी जा रही 4 00 रूपये की पेंशन की राशी को बढ़ाकर 1100 रूपया कर दिया है l बढ़ोतरी की घोषणा जीविका द्वारा आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान उठी मांग के आधार पर मुख्यमंत्री ने 21 जून 2025 को पटना में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में की थी। इस बढ़ोतरी से राज्य के लगभग 1 करोड़ 11 लाख 69 हजार पेंशनधारियों को लाभ मिलेगा l
शुक्रवार 11 जुलाई को पटना में आयोजित विशेष कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लाभार्थियों की बढ़ी हुई राशी का हस्तानांतरण उनके खाते में डी.बी.टी के माध्यम से किया l इस मद की कुल 1227.27 करोड़ रुपये की राशी हस्तांतरित हुई l इस कार्यक्रम का लाईव वेबकास्ट सुचना एवं जन सम्पर्क विभाग के आधिकारिक पेज पर किया गया। जिसे राज्य के सुदूर गांवों में भी देखा गया । लाईव कार्यक्रम से लाभार्थियों को जोड़ने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी।
लाईव कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से संवाद भी किया l संवाद के दौरान लाभार्थियों ने नीतीश कुमार को पेंशन की राशि बढाने के लिए धन्यवाद दिया l
लखीसराय जिला में भी लाभार्थियों ने इस कार्यक्रम को सुचना के विभिन्न माध्यमों से देखा।जीविका के सभी ग्राम संगठनो एवं संकुल स्तरीय संघों में लाईव वेबकास्ट से लाभार्थियों ने कार्यक्रम को देखा और सुना l 5 सौ से अधिक ग्राम संगठनों एवं 17 संकुल स्तरीय संघों में लाईव कार्यक्रम को दिखाने की व्यवस्था की गई थी l कार्यक्रम में उपस्थित हजारों पेंशनधारियों के चेहरे पर पेंशन की राशि की बढ़ोतरी की हसरत पूरा होने की ख़ुशी झलक रही थी l समाहरणालय परिसर , लखीसराय के मंत्रणा कक्ष में भी पेंशनधारियो ने इस कर्यक्रम को देखा l इस कार्यक्रम में जीविका से संबद्ध लाभार्थी जीविका दीदियाँ भी आमंत्रित थी l लगभग 75 जीविका की लाभार्थी जीविका दीदियों ने भी शिरकत की और लाईव कार्यक्रम को देखा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सन्देश पत्र भी लाभार्थियों के बीच वितरित किया गया और पढ़कर सुनाया भी गया। मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हर माह के 10 तारीख को 4 सौ रुपये के स्थान पर 11 सौ रुपये खाताधारियों के खाते में हस्तानांतरित हो जायेगा l इससे सभी पेंशनधारियों के सामाजिक सम्मान में बढ़ोतरी के साथ ही जरूरतें भी पूरी होंगी l

Related posts

इन्फैंट्री स्कूल महू में आयोजित इन्फेंट्री कमांडरों के सम्मेलन का समापन।

rktvnews

भोजपुर: बिहिया में डिग्री कॉलेज की स्थापना का मुद्दा विधायक राकेश विशेश्वर ओझा ने उठाया।*

rktvnews

भोजपुर: सामान्य प्रेक्षकों ने किया ईवीएम संग्रहण एवं मतगणना केंद्र का निरीक्षण।

rktvnews

रामगढ़: गुमशुदा मूकबधिर बालक को परिजनों को किया गया सुपुर्द।

rktvnews

बागपत:बड़ौत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में 60 शिकायत प्राप्त हुई।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर “मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना” का शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment