RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)25 सितंबर।बुधवार को उप विकास आयुक्त चतरा पवन कुमार मंडल की अध्यक्षता में जून तिमाही के जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक समाहरणालय सभा कक्ष में की गई।
बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रिज किशोर तिवारी,प्रबंधक आरबीआई रांची, डीडीएम नाबार्ड, डीपीएम जेएसएलपीएस,जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी एवं जिले में स्थित सभी बैंकों के समन्वयकों ने भाग लिया।
बैठक की शुरुआत अग्रणी जिला प्रबंधक, चतरा ने पिछली तिमाही के बैठक के कार्यवाही के संपुष्टि से की, तत्पश्चात उप-विकास आयुक्त के आदेश के बाद जिले के सभी बैंकों के प्रदर्शन की समीक्षा की शुरुआत की गई। उप-विकास आयुक्त ने समीक्षा के क्रम में कहा कि वो सभी बैंक जिनका की प्रदर्शन शून्य है उन्हे कारण बताओ नोटिस निर्गत करने को कहा साथ-ही-साथ उन्होंने निर्देश दिया की उन सभी बैंकों के कंट्रोलिंग हेड्स को एक पत्र लिख कर उनके निराशाजनक प्रदर्शन का कारण बताने को कहा।ऋण जमा अनुपात के मामले में चतरा जिले का 32.21प्रतिशत है जिसे 40% प्रतिशत करने हेतु निदेशित किया गया।
उप विकास आयुक्त ने सभी बैंकों के समन्वयकों को निर्देशित किया की वो सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर अपनी सभी संबंधित पंजियों का मिलान कर लें।
जिला कृषि पदाधिकारी ने सभी समन्वयकों को बताया की आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान केसीसी के प्राप्त आवेदनों को संबंधित बैंक शाखा में भेजा गया हैं अतः सभी कोई आवेदनों को निष्पादित करें।

Related posts

दुमका:15 अक्टूबर तक नदी घाट से बालू उठाव गैर कानूनी, संलिप्त व्यक्तियों पर होगाी कार्रवाई :आनंद कुमार,जिला खनन पदाधिकारी

rktvnews

दुमका: उपायुक्त की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

नारनौल:अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2023,अटेली के विधायक सीताराम यादव ने फीता काटकर किया प्रदर्शनी का शुभारंभ।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्ट्रपति बाइडेन से बात की।

rktvnews

बक्सर:मतदान केंद्रों पर आयोजित विशेष कैंप के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मध्य विद्यालय देवकुली के सभी छः बीएलओ को पाया अनुपस्थित! कड़ी कार्रवाई के दिए आदेश।

rktvnews

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन परिसर में ध्वाजारोहण किया।

rktvnews

Leave a Comment