RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में तकनीकी पदाधिकारियों के साथ बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)11 सितंबर। बुधवार को उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जिला स्तर पर विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु तकनीकी पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपायुक्त ने साइंस सेंटर, इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, हिजला मेला ग्राउंड, तारामंडल सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जाएं तथा जिन कार्यों की निविदा प्रक्रिया शेष है उसे अविलंब संपन्न कर लिया जाए।
उपायुक्त ने कहा कि क्षतिग्रस्त आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर शीघ्र कार्रवाई की जाए। साथ ही जिन आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण पूर्ण हो चुका है उन्हें तत्काल हस्तांतरित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीएम जनमन योजना अंतर्गत 34 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण किया जाना है, जिसके लिए निविदा प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर कार्य प्रारंभ किया जाए।
इस अवसर पर उपायुक्त ने रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना की प्रगति की जानकारी प्राप्त की और इसे तय समयावधि में पूर्ण करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल आपूर्ति एवं शौचालय निर्माण कार्य जारी है। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को अपने स्तर से सीडीपीओ के माध्यम से कार्यों की गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:बासोपट्टी और चनपटिया में एसएसटी की कार्रवाई, कुल ₹15.96 लाख नकद जब्त।

rktvnews

यूआईडीएआई निवासियों को आधार से जुड़े ईमेल/मोबाइल नंबर को सत्यापित करने की अनुमति देता है

rktvnews

महाराजा कॉलेज, आरा पीजी अंग्रेजी विभाग के कस्टम में चयनित दो छात्र सम्मानित।

rktvnews

सरकार की विवेकपूर्ण मौद्रिक और व्‍यापार नीति, मजबूत आउटपुट वृद्धि के सहयोग के चलते वित्‍त वर्ष 2024 में खुदरा मुद्रास्‍फीति कम होकर चार साल के न्‍यूनतम 5.4 प्रतिशत पर आ गई।

rktvnews

भोजपुर:महिला कॉलेज में ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित,75% क्लास में उपस्थित अनिवार्य:प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चंद्रयान 3 के सफल प्रक्षेपण पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी।

rktvnews

Leave a Comment