
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 17 मार्च। आरा में शनिवार को एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची भारत सरकार की पूर्व केंद्रीय मंत्री राजद की वरिष्ठ नेत्री डॉ कांति सिंह से जाप नेता सह पूर्व बड़हरा विधानसभा प्रत्याशी रघुपति यादव ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात की और पुष्प गुच्छ देकर भोजपुर की धरती पर उनका स्वागत किया।इस दरमियान पूर्व केंद्रीय मंत्री से रघुपति यादव ने लोकसभा चुनाव को लेकर कई राजनीतिक बिंदुओं पर भी चर्चा की।

शिष्टाचार मुलाकात के क्रम में रघुपति यादव ने कहा कि सच में मैडम एक नेक दिल इंसान के साथ साथ सरल स्वभाव की धनी हैं।
मुलाकात के दौरान रघुपति यादव के साथ मुख्य रूप से कामेश्वर राय, मनोज पाण्डेय, मधुबन यादव, पूर्व युवा जिला अध्यक्ष राजद अरुण यादव, गायक अभिनेता हरिओम यादव, अमर ईंट भट्टा मालिक उमाशंकर यादव ,जितेंद्र आदि उपस्थित थे।



