RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

किसानों के लिए समर्पित है मोदी सरकार: केंद्रीय मंत्री आर. के. सिंह

भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित ‘ग्राम परिक्रमा यात्रा’ मे सैकड़ों ट्रैक्टरो का निकला जुलूस।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)10 मार्च।भाजपा किसान मोर्चा द्वारा विगत 12 फरवरी से चल रहे ग्राम परिक्रमा यात्रा के समापन पर आरा के जीरो माइल के पास से रमना मैदान तक ट्रैक्टर रैली निकाली गई।इस रैली को सांसद राजकुमार सिंह ने झंडी दिखा कर रवाना किया।रैली की शुरुआत सैकड़ों ट्रैक्टर के साथ शहर के जीरो माइल से की गई जो रमना मैदान में समाप्त कर दी गई। रैली के दौरान जगदेव बाबु एवं स्वामी सहजानन्द सरस्वती की प्रतिमा , लोकनायक जयप्रकाश नारायण, भीमराव आंबेडकर और बाबू वीर कुंअर सिंह के प्रतिमा पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने माल्यार्पण किया। इस मौके पर समापन समारोह का आयोजन जीरो माइल में किया गया।समारोह में उपस्थित सांसद व केन्द्रीय मंत्री राजकुमार सिंह ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार किसानों के लिए समर्पित है।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि देश में सिर्फ चार जाति ही है।युवा, किसान, महिला, और गरीब। इन सबकी चिन्ता प्रधानमंत्री जी करते हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से सरकार किसानों को सहयोग कर रही है।सिचाई योजना ,फसल बीमा योजना जैसे दर्जनों योजना मोदी जी ने लागू किये है जिसका लाभ किसानों को मिल रहा है।सरकार ने अनाज खरीद के लिए काफी रेट बढाया है।मोदी जी किसानों को समृद्ध बनाने का लक्ष्य बनाया है।किसानों के आय को बढाने का लक्ष्य सरकार ने तय किया है। किसान को बिना समृद्ध किए देश विकसित नही हो सकता।समारोह में उपस्थित किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि ग्राम परिक्रमा यात्रा की शुरुआत उत्तर प्रदेश के शुक्रताल से 12 फरवरी से शुरू किया गया था, जिसका आज समापन किया गया है।इस यात्रा के माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा किये गए किसान हितैषी योजनाओं के बारे में घर घर जाकर किसानों को बताया गया है।आगे किसानों के हित में क्या किया जाए इसके लिए किसानों से सुझाव भी मांगी गई है।उनके सुझावों को अगले कार्यकल में शामिल भी किया जाएगा।उन्होंने स्थानीय सांसद आर. के. सिंह को विकास पुरुष बताते हुए कहा की आजादी के बाद भोजपुर जिले में पहली बार इतना चहुंमुखी विकास हुआ है।वे जब मंत्री नहीं थे तब भी आरा के विकास के बारे में सोचते रहते थे।इस मौके पर भोजपुर जिले के दर्जनों किसानों को सम्मानित किया गया।मौके पर उपस्थित भाजपा के जिला अध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा की जिले मे उद्योग की स्थापना होनी चाहिए।कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विद्या सागर पांडे ने किया।मंच का संचालन किसान मोर्चा के प्रवक्ता प्रहलाद राय ने किया| इस कार्यक्रम में किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेश कुमार, रंजीत सिंह, प्रदेश मंत्री दिपक कुमार, प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन तिवारी,ज्योति कुशवाहा, भाजपा नेता हरेन्द्र पांडे,प्रेम रंजन चर्तुवेदी, मीथिलेश कुशवाहा, सूरज भान सिंह,ईं.धीरेन्द्र सिंह, राम दिनेश यादव,वंदना राजवंशी, प्रेम पंकज ललन,मीरा यादव,सतीश भट्ट,नरेन्द्र तिवारी, मृत्युंजय तिवारी, संतोष चंद्रवंशी, अविनाश कुशवाहा, भरत चौधरी, राकेश तिवारी,शंकर दयाल कुशवाहा, प्रेमजीत सिंह, संजय सिंह, उदय प्रताप सिंह, भुवनेश्वर ठाकुर सूर्य कान्त पांडे ,राहुल सिंह,सहित सैकड़ों भाजपा नेता उपस्थित रहे।

Related posts

वैशाली:सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अपने क्षेत्र में प्रचार-प्रसार करना जनप्रतिनिधियों का है दायित्व : उर्जा मंत्री

rktvnews

रामगढ़:डीएमएफटी के तहत जिले में शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल, सम्पूर्ण शिक्षा कवच के तहत हुआ एमओयू।

rktvnews

सारण:होली के अवसर पर सामान्य विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:अनुमंडल पदाधिकारी ने किया जन वितरण प्रणाली केंद्रों का औचक निरीक्षण,दर्ज कराई प्राथमिकी।

rktvnews

नव जोड़ो को “हर्ष”दे “फायरिंग” नही:अजय गुप्ता अज्ञानी

rktvnews

वाराणसी:केन्द्रीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त।

rktvnews

Leave a Comment