RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर :बाढ़ग्रस्त घोषित करने को ले होगा प्रदर्शन : क्यामुद्दीन

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर) 24 सितंबर।भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी ने एक प्रेस ब्यान जारी कर बतलाया की आज बरजा गांव मे बाढ पीड़ितों की बैठक मे निर्णय लिया गया कि 30 सितंबर 2024 को आरा सदर प्रखंड के बाढ प्रभावित सभी पंचायतों को बाढ ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग पर आरा सदर अंचल के तानाशाह, जन विरोधी अंचल पदाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन होगा।
भाकपा माले के द्वारा आयोजित इस प्रदर्शन मे बाढ पीड़ितों के रिलिफ की पुरजोर तरिके से मांग की जाएगी. 2024 मे आई इस बाढ की वजह से किसानों के हजारों हजार एकड़ जमीन मे लगी धान व मक्का की फसल नष्ट हो गयी है.प्रदर्शन मे भाकपा माले किसानों और बटाईदार किसानों को फसल क्षति का लाभ मुहैया कराने के लिए उठाएगी.पशुओं के चारे की मांग भी की जाएगी.
30 सितंबर 2024 के प्रदर्शन कि तैयारी मे बरजा गोरेया स्थान पर बाढ पीड़ितों की एक बड़ी सभा आज हुई. वही आरा सदर प्रखंड के महुली मे भी बाढ पीड़ितों की बैठक सम्पन्न हुई. इन बैठकों और सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि आरा सदर अंचल सहित बड़हरा, शाहपुर,और कोईलवर को बाढ ग्रस्त क्षेत्र अब तक घोषित नहीं करना घोर निन्दनिय है।
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि आज बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा का आरा दौरा था.बाढ पीड़ितों को यह उम्मीद थी कि भोजपुर के बाढ ग्रस्त इलाके, आज बाढ ग्रस्त क्षेत्र घोषित हो जाएंगे.पर बाढ पीड़ितों को निराशा ही मिली.
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि गंगा नदी के जल स्तर मे कमी आने से महामारी फैलने का खतरा बढ गया है संभावित महामारी को रोकने के उपाय शीघ्र करना चाहिए.
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने अंचल पदाधिकारी के कार्य शैली की कटु आलोचना की तथा अंचल पदाधिकारी को तानाशाह की संज्ञा दी.तथा बाढ राहत कार्य मे भेदभाव बरतने का आरोप लगाया.
माले नेता ने कहा कि सामुदायिक किचन बरजा मे दिन के 3 बजे तक भोजन नहीं बनने पर प्रशासन की बाढ पीड़ितों के साथ अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाया.
इन बैठकों मे सामिल लोगों मे क्यामुद्दीन अंसारी के अलावे प्रमुख लोगों मे भाकपा माले सदर प्रखंड कमिटी सदस्य महेश पासवान, सुरेन्द्र पासवान, बनारसी गोंड़, बब्लू कुमार,इंनौस नेता पवन पासवान, सोनी देवी,पार्वती देवी,गरजु पासवान, सचिन कुमार, राजेन्द्र यादव, संतोष यादव थे.

Related posts

दरभंगा:भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान कार्य में लगे कर्मी को पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मिला अधिकार।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:जिला कलक्टर ने किया राजकीय संप्रेक्षण एवं किशोर गृह का निरीक्षण।

rktvnews

म.प्र. राज्य जूनियर ई-स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 27 जुलाई से 7 अगस्त तक पंजीयन की अंतिम तिथि 25 जुलाई निर्धारित।

rktvnews

बक्सर:अपर समाहर्ता कुमारी अनुपम सिंह की अध्यक्षता में उस्ताद बिस्मिल्लाह खां महोत्सव एवं बिहार दिवस की तैयारियों की समीक्षा की गई।

rktvnews

मराठी में ‘अमायरा’ ट्रेलर का अभूतपूर्व स्वागत।

rktvnews

एयरमार्शल रवि गोपाल कृष्ण कपूर ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

Leave a Comment