RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

दरभंगा:मिथिला लोक उत्सव 2023 को लेकर हुई बैठक।

दरभंगा/बिहार 18 दिसम्बर। जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में, माननीय नगर विधायक  संजय सरावगी की उपस्थिति में मिथिला लोक उत्सव 2023 के आयोजन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बताया गया की 2019 के पश्चात कोविड-19 महामारी के कारण मिथिला लोक उत्सव का आयोजन नहीं हो सका।
बैठक में सर्वसम्मति से 27 एवं 28 जनवरी 2024 को मिथिला लोक उत्सव 2023 का आयोजन करने का प्रस्ताव लिया गया।
उक्त आयोजन के लिए आवंटन प्राप्त कराने हेतु कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार को अनुरोध पत्र प्रेषित करने का प्रस्ताव दिया गया।
मिथिला लोक उत्सव में मिथिला ग्राम की अवधारणा पर कृषि विभाग को स्टॉल लगाने तथा मिथिला पेंटिंग पर आधारित चित्रकला, रंगोली प्रतियोगिता एवं अन्य कार्यक्रम हेतु रूपरेखा तय करने एवं सभी कार्यों के लिए अलग अलग कोषांग गठित करने का निर्देश दिया गए।
कार्यक्रम में मिथिला से जुड़े राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकार को भी प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया।
कलाकारों के चयन हेतु अपर समाहर्ता राजेश झा “राजा” की अध्यक्षता में एक कमिटी का गठन किया जाएगा।
लोक उत्सव में नौकायन,कबड्डी एवं अन्य खेलों के आयोजन हेतु रूपरेखा तैयार करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर सुश्री चंद्रिमा अत्री, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार, संयुक्त निदेशक जन-संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता,अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राकेश कुमार रंजन, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद,जिला शिक्षा पदाधिकारी समर बहादुर सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक राज, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा टोनी कुमारी, जिला कृषि पदाधिकारी विपिन बिहारी सिन्हा,जिला कल्याण पदाधिकारी मो.असलम अली, जिला खेल संघ दरभंगा के सचिव जितेंद्र कुमार सिंह एवं अन्य संबंधित प्राधिकारी गण उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:बड़हरा विधायक सह एनडीए भाजपा प्रत्याशी राघवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा क्षेत्र के दर्जनों गांवों मे किया गया जनसंपर्क।

rktvnews

भोजपुर:वोटर अधिकार-यात्रा में शामिल होने सासाराम जा रहे दीपंकर भट्टाचार्य का आरा में किया गया भव्य स्वागत।

rktvnews

महाराजा महाविद्यालय, आरा द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस पर वेबिनार आयोजित।

rktvnews

बिहार: बक्सर: सदर अस्पताल पहुंचे जिलाधिकारी, किया ओपीडी आदि का औचक निरीक्षण।

rktvnews

गढ़वा:अंचल चिनियाँ के राजस्व उप निरीक्षक पर की गई दंडात्मक कार्रवाई।

rktvnews

अंगदान को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय- प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में बनेगी ऑर्गन ट्रांसप्लांट कमेटी

rktvnews

Leave a Comment