RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भोजपुर:जार्ज फर्नांडिस की पांचवी पुण्यतिथि पर गांव गरीब चेतना मंच द्वारा श्रद्धांजलि की गई अर्पित।

आरा/भोजपुर 29 जनवरी। भारत सरकार के पूर्व रक्षा मंत्री स्वर्गीय जार्ज फर्नांडिस की पांचवी पुण्यतिथि पर गांव गरीब चेतना मंच भोजपुर के संयोजक सह जनता दल यूनाइटेड अति पिछड़ा प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद सिंह चंद्रवंशी की अध्यक्षता में श्रद्धांजली सभा आयोजित की गई। सर्वप्रथम उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मंच के संयोजक डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि जार्ज फर्नांडिस साहब का व्यक्तित्व कृतित्व लोकतांत्रिक देश के लिए ऐतिहासिक और प्रेरणा श्रोत है। 1967से लेकर 2004 तक नौ बार लोक सभा सदस्य रहे और श्री अटल बिहारी वाजपेई के प्रधान मंत्री के कार्य काल में रक्षा मंत्री रहे, और उद्योग, रेल ,संचार मंत्रालय के पद को भी सुशोभित कर मजदूरों के मसीहा बन कर देश के कांग्रेस पार्टी की सरकार को समूल उखारने का कार्य किया।महात्मा गांधी , डॉक्टर अंबेडकर ,डॉक्टर लोहिया , जननायक कर्पूरी ठाकुर, के विचार को आजीवन सकारात्मक रूप दिया और 1974 के जे पी आंदोलन में देश भर के लाखों मजदूरों को लेकर छात्र छात्राओं नव जवानों को लेकर गांवों में आंदोलित कर समता मूलक समाज के निर्माण में ऐतिहासिक जीत में अहम योगदान रहा है। पइस अवसर पर कौशल किशोर,शशि कुमार,अरुण कुमार,रणधीर मालाकार,लाल बाबू पासवान,विकास कुमार मिंटू खान सुदर्शन राम प्रमुख आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:श्री सीताराम विवाह महोत्सव शोभायात्रा व श्री राम बारात का स्वागत भव्यता के साथ संपन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गुरु नानक जयंती के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

व्यंग्य:दिल्ली जाइए, स्वर्ग का रास्ता दिल्ली होकर जाता है 🤪

rktvnews

जिलाधिकारी सिवान को युवा नेता राघवेन्द्र कुमार खरवार ने सरकारी स्तर पर फल और सब्जी मंडी स्थापित करवाने हेतु दिया आवेदन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग 12 मार्च 23- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अन्तर्गत 1263.95 करोड़ रूपये की राशि को लाभार्थियों के बैंक खाते में डी.बी.टी. के माध्यम से किया हस्तांतरित।

rktvnews

Leave a Comment