RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:भिखारी ठाकुर लोकोत्सव 2024 के आयोजन पर स्मारिका का होगा प्रकाशन।

आयोजन को ले की गई तैयारी समिति की बैठक।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)22 सितंबर। स्थानीय पटेल बस पड़ाव परिसर स्तिथ भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर दिसम्बर माह में होने वाले भिखारी ठाकुर लोकोत्सव 2024 के सफल आयोजन को लेकर तैयारी समिति की बैठक आयोजित हुई।
आज की बैठक की अध्यक्षता डॉ किरण कुमार ने व संचालन संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष पत्रकार नरेंद्र सिंह द्वारा की गई।
बैठक के दौरान कई बिंदुओं पर चर्चा करते हुए डॉ अरविंद राय,कोषाध्यक्ष राम जी प्रसाद , बीएसएफ जवान संतोष कुमार,व्यास कमलेश पासवान आदि ने कहा कि इस बार के उत्सव में भिखारी ठाकुर रचित नाटक पिया निसइले की प्रस्तुति कराई जाए जो आज प्रासंगिक है। बिहार में शराब बंदी के बाद भी नशे पर लगाम नहीं लग पा रहा है। बैठक में वर्षो से बंद स्मारिका के प्रकाशन को लेकर आम सहमति बनाते हुए इस बार स्मारिका प्रकाशन पर सहमति जताई गई। क्योंकि किसी आयोजन का साहित्यिक पक्ष मजबूत हो जाए।
स्मारिका प्रकाशन हेतु जिले और राज्य सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आलेखों को मंगाने को लेकर एक रणनीति बनाई गई ताकि देश भर के लोक और सांस्कृतिक की झलक उक्त स्मारिका के माध्यम से समाज के बीच प्रदर्शित हो सकें।
आज की बैठक में लोकोत्स्व आयोजन की जन सहभागिता हेतु आयोजन को लेकर ब्राउचर बनवाकर जनता और जनप्रतिंधियों के बीच वितरण करने पर चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से गांधी जी, डीएनटीवी हेड गौतम कुमार,दिनेश मिस्त्री, समाज सेवी अमरदीप कुमार जय, डॉ एस के विष्णु आदि उपस्थित थे।

Related posts

भारत की राष्ट्रपति ब्रह्माकुमारी, ओडिशा के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुईं।

rktvnews

अनुराग ठाकुर ने खेलो इंडिया पैरा गेम्स को मानवीय जुनून और भावना का उत्सव बताया; हरियाणा केआईपीजी का पहला चैंपियन बना।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने की कर- करेत्तर राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:प्रभारी सचिव एटरू ने बेंगू में ली अधिकारियों की बैठक,बिजली और पेयजल समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।

rktvnews

नमामि गंगे ने मेरठ में सीवेज उपचार अवसंरचना के विकास के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

दोनों हाथ में लड्डू और सर कढ़ाही में!प्राण प्रतिष्ठा के जरिए मिठाई बेचने और बनाने वालों पर चरितार्थ हो रहा यह मुहावरा।

rktvnews

Leave a Comment