RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:मुख्यमंत्री के प्रस्तावित चतरा आगमन को लेकर बैठक।

सभी आवश्यक तैयारी पूर्ण करने का निर्देश।

राज्य से प्राप्त लक्ष्य को शत प्रतिशत करें पूर्ण।

बिना सूचना के मुख्यालय से बाहर रहने वाले अधिकारी पर होगी कार्रवाई: उप विकास आयुक्त

RKTVNEWS/चतरा ( झारखण्ड)24 जून।राज्य के मुख्यमंत्री झारखंड सरकार चंपाई सोरेन के जुलाई माह में चतरा जिला प्रस्तावित आगमन को लेकर समाहरणालय सभा कक्ष में उप विकास आयुक्त पवन कुमार मंडल की अध्यक्षता में तैयारियों से संबंधित बैठक की गई।
बैठक में सर्व प्रथम सभी विभाग व प्रखंड कार्यालय के कार्यालय प्रधान को उनके कार्यों का दाईत्त्व सौंपा गया एवं कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा सभी कार्यालय प्रधान और प्रखंड विकास पदाधिकारी राज्य से प्रपात योजनाओं के लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण करें। जो अधिकारी इस जिले के अलावे कहीं और प्रतिनयुक्त हैं वो इस मुख्यालय में रहने का तीन दिन निर्धारित कर उसकी कॉपी उपलब्ध कराएं और कार्यालय में लंबित मामले का निष्पादन करें। कोई भी अधिकारी बिना सूचना के मुख्यालय अनुपस्थित पाए जाते हैं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। साथ ही उन्होंने कहा सभी पदाधिकारी सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शनिवार को जनता दरबार का आयोजना कर आम जनों के समस्याओं से जुड़े आवेदनों का अवलोकन कर मामले का निष्पादन करें। जनता दरबार से संबंधित दिन और समय सूचना पट्ट पर लगाना सुनिश्चित करें।
उक्त बैठक में अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा सुरेंद्र उरांव, जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनिंदर भगत, जिला भू अर्जन पदाधिकारी वैभव सिंह,जिला खेल पदाधिकारी तुषार रॉय संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

कृषि एवं किसान कल्याण सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम-देश कार्यक्रम सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

जिलाधिकारी ने 36 आवेदनों की सुनवाई।

rktvnews

हम सब का इज्जत और सम्मान करते हैं : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

rktvnews

बिहार:संत शिरोमणि रविदास की जयंती के अवसर पर आयोजित विकास मित्रों के क्षमतावर्द्धन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

पलामू:भीषण पेयजल त्राशदी की ओर बढ़ रहा है मेदिनीनगर : आशीष भारद्वाज

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल ने दून कल्चरल एंड लिटरेरी सोसायटी द्वारा आयोजित ‘‘क्राइम लिटरेचर फेस्टिवल’’ का किया शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment