RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व० भोला पासवान शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)21 सितम्बर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व० भोला पासवान शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर श्रीकृष्ण स्मारक भवन परिसर में आयोजित राजकीय समारोह में स्व० भोला पासवान शास्त्री के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नन्द किशोर यादव, सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री महेश्वर हजारी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, विधान पार्षद रविन्द्र प्रसाद सिंह, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी स्व० भोला पासवान शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन-कीर्तन एवं बिहार गीत का गायन किया गया।

Related posts

बागपत:सड़क सुरक्षा के लिए जन-जागरूकता अभियान: मानव श्रृंखला और शपथ समारोह का आयोजन।

rktvnews

महाकुंभ:देश भर के उच्च शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी महाकुंभ में इंटर्नशिप कार्यक्रम में ले रहे हिस्सा।

rktvnews

पटना पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी करते हुए देशी शराब किया जप्त।

rktvnews

भोजपुर: बी डी पब्लिक स्कूल में राधा कृष्ण पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर की धरती से राष्ट्रीय मंच तक: कौशलेश कुमार का अभूतपूर्व सफर

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का 10वी फेडरेशन कप आरा में।

rktvnews

Leave a Comment