RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:स्कूल रुआर कार्यक्रम को लेकर नगर भवन में एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )12 अप्रैल। दिनांक 15.04.2026 से 30.04.2026 तक आयोजित होने वाले स्कूल रुआर (RUAR) कार्यक्रम की सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को नगर भवन, गिरिडीह में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्कूल रुआर (RUAR) कार्यक्रम के तहत जिले में नामांकन वृद्धि, विद्यालयों में बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना तथा ड्रॉपआउट बच्चों को पुनः विद्यालय से जोड़ना। इस दौरान उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि स्कूल रुआर कार्यक्रम सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका लक्ष्य हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और गांव-गांव तक जागरूकता अभियान चलाएं।
उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि स्कूल रुआर कार्यक्रम केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज के भविष्य को संवारने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों में नामांकन अभियान, घर-घर संपर्क, अभिभावकों से संवाद, विशेष जागरूकता रैली, तथा ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान कर उन्हें पुनः स्कूल से जोड़ने की दिशा में ठोस कार्य किए जाएं। उन्होंने सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों, शिक्षकों और संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते हुए निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा करें। कार्यशाला के दौरान स्कूल रुआर कार्यक्रम की रूपरेखा, कार्य योजना, गतिविधियों की समय-सारणी तथा जिम्मेदारियों को विस्तार से प्रस्तुत किया गया। अधिकारियों को बताया गया कि कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में विशेष नामांकन शिविर, समुदाय स्तर पर जागरूकता अभियान, अभिभावक बैठक, तथा विभिन्न प्रचार-प्रसार माध्यमों का उपयोग किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ा जा सके। साथ ही, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज के विकास की नींव होती है और स्कूल रुआर कार्यक्रम के माध्यम से जिले में शिक्षा के स्तर को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे नियमित रूप से कार्यक्रम की मॉनिटरिंग करें और प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराएं, ताकि समय पर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें। उन्होंने कहा कि जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में साफ-सफाई, मूलभूत सुविधाएं, पेयजल, शौचालय एवं अन्य व्यवस्थाएं बेहतर होनी चाहिए, जिससे बच्चों और अभिभावकों में विद्यालय के प्रति विश्वास बढ़े।
कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों ने भी अपने-अपने सुझाव साझा किए और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस दौरान शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर प्रस्तुतीकरण देते हुए कार्य योजना की जानकारी दी और बताया कि निर्धारित अवधि के दौरान व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।
कार्यशाला में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, अंजना भारती, जिला शिक्षा पदाधिकारी, वसीम अहमद, जिला शिक्षा अधीक्षक, मुकुल राज, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सरिया, बगोदर, धनवार, जमुआ, बिरनी समेत प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

पटना:नगर आपदा प्रबंधन पर उच्च स्तरीय बैठक: तीन सफाईसाथी उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर: आर्थिक आधार पर होना चाहिए आरक्षण : पूनम सिंह

rktvnews

राजस्थान:विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह आयोजित विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाने के लिए कार्य हो-राज्यपाल

rktvnews

गोपालगंज डीएम ने रेडक्रॉस सोसाइटी को ब्लड बैंक सौंपने का दिया आदेश।

rktvnews

विशेष ग्रैंड फेस्टिव गिफ्टिंग ऑफर्स ‘मेट्रो- ए वर्ल्ड ऑफ गिफ्ट्स’ के साथ ‘मेट्रो कैश एंड कैरी’ भारत में अपने सफल दो दशकों का जश्न मना रहा है।

rktvnews

मध्यप्रदेश:28 अप्रैल तक 257 करोड़ से अधिक मूल्य की विभिन्न सामग्रियां जब्त: अनुपम राजन

rktvnews

Leave a Comment