RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:पुनौरा धाम में माता जानकी मंदिर का पुनर्विकास कार्य भव्य ढंग से करायें :मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने पुनौरा धाम के पुनर्विकास से संबंधित परियोजना की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए निर्देश।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )21 सितम्बर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में सीतामढ़ी जिले के पुनौरा धाम में पुनर्विकास कार्य की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पर्यटन विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने प्रस्तावित कार्य योजना की प्रस्तुति के माध्यम से उसकी विशेषताओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान इस परियोजना से संबंधित एक लघु फिल्म दिखाई गई।
समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पुनौरा धाम में माता जानकी मंदिर का पुनर्विकास कार्य भव्य ढंग से कराएं, इसके लिए हर प्रकार का सहयोग राज्य सरकार की ओर से दिया जाएगा। जब पुनौरा धाम में माता जानकी का पुनर्विकास कार्य भव्य ढंग से हो जायेगा तो अयोध्या में राम मंदिर का दर्शन करनेवाले श्रद्धालु बड़ी संख्या में पुनौरा धाम आएंगे और माता जानकी का दर्शन करेंगे। माता जानकी का दर्शन करनेवाले श्रद्धालु भी अयोध्या जायेंगे। पुनौरा धाम और अयोध्या की सीधी सम्पर्कता से भगवान राम और माता जानकी दोनों का दर्शन श्रद्धालुओं के लिये सुलभ होगा। उन्होंने एन०एच०ए०आई० के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रस्तावित राम जानकी पथ का निर्माण तेजी से करायें ताकि सीतामढ़ी से सीधा कनेक्टिविटी स्थापित हो सके। उन्होंने कहा कि परिसर में जो तालाब है उसमें घाटों का भी निर्माण बेहतर ढंग से कराएं। मंदिर परिसर का सौंदर्गीकरण सुनियोजित तरीके से कराएं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जल-जीवन-हरियाली अभियान को ध्यान में रखते हुए परिसर में हरियाली और जल की पर्याप्त उपलब्धता रहने से यह मंदिर परिसर हरा-भरा और सुंदर दिखेगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पर्यटन विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, निदेशक पर्यटन विनय कुमार तथा एन०एच०ए०आई० के वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

देवघर:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में सहायक आचार्य नियुक्ति को लेकर जिला स्तरीय काउंसेलिंग का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: जगजीवन कॉलेज में आयोजित स्टार्टअप कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने की शिरकत।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी की, बिहार के भागलपुर से विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया।

rktvnews

भोजपुर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सुपुर्द की निर्वाचक सूची के प्रारूप प्रकाशन की प्रतियां।

rktvnews

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र!अन्य पिछड़ा वर्गों हेतु पृथक से कोड निर्धारित करते हुए राष्ट्रीय जनगणना करवाने का किया अनुरोध।

rktvnews

चतरा:#NaamJancho अभियान व मतदाता सूची प्रारूप प्रकाशन को लेकर राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक।

rktvnews

Leave a Comment