
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 सितंबर।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शाहाबाद को कमिश्नरी बनाने एवं आरा को मुख्यालय बनाने हेतु आज रमना मैदान आरा के चारों तरफ सुबह प्रभात फेरी का कार्यक्रम समिति के द्वारा चलाया गया।जिसमें शहर के सैकड़ो बुद्धिजीवी ,युवाओं छात्र और छात्राओं ने कदम से कदम मिलाकर सहभागिता निभाई l कार्यक्रम में शामिल संरक्षक मंडल के सदस्य रामकुमार सिंह ,अवधेश कुमार पांडे,संयोजक धीरेंद्र प्रसाद सिंह , कोर कमेटी के सदस्य यशवंत नारायण, डॉ राज पांडे, अभय विश्वास भट्ट , डॉ जितेंद्र शुक्ला, मनी श्रीवास्तव ,चंदन तिवारी , सुशील प्रसाद ,नाथूराम,कुमार विजय , सुनील चौधरी , योगेन्द्र पांडेय , रोहित कुमार , संजय राय आदि प्रमुख थे। प्रभात फेरी के बाद एक सभा रमना मैदान में भी की गई जिसमें कोर कमेटी के सदस्यों ने एक स्वर से बताया कि 16 सितंबर को जेपी स्मारक रमना मैदान आरा में महाधरना का आयोजन इस मांग के समर्थन में किया जाएगाl
