RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन:सीईओ जिला पंचायत द्वारा जनपद पंचायत महिदपुर का सघन भ्रमण किया गया।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश) 21 सितम्बर। शनिवार को सीईओ जिला पंचायत जयति सिंह द्वारा जनपद पंचायत महिदपुर का सघन भ्रमण किया गया। उन्होंने ग्राम पंचायत मुंडलीदोत्रू में सामुदायिक भवन परिसर, ग्राम पंचायत खेड़ा खजुरिया में सीएससी सेन्टर, विद्यालय की निर्माणाधीन बाउंड्री वाल, किचन शेड, ग्राम पंचायत बैजनाथ में चेकडेम आदि का निरीक्षण किया।
श्रीमती सिंह द्वारा जनपद स्तरीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली गई। इसमें मुख्यत: प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, सीएम हेल्पलाइन, गौशाला निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने सहायक यंत्री और उपयंत्री को लेबर बजट प्राप्ति हेतु न्यू वर्क लेने के लिये निर्देश दिये। साथ ही आवास योजना में सभी स्वीकृति शीघ्र-अतिशीघ्र जारी करने के निर्देश दिये। बैठक में सम्बन्धित विभागों के सहायक यंत्री, उपयंत्री, एडीओ, पीसीओ, सचिव और सहायक सचिव मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर:हक़ दो वादा निभाओ के तहत 23 सिम्बर को होगा गरीबों का आरा प्रखण्ड मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन: राजनाथ राम

rktvnews

भोजपुर:स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले में “खत लिखो अभियान” की शुरुआत।

rktvnews

भोजपुर: जिला पदाधिकारी ने किया बरुही महादलित टोला एवं आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण।

rktvnews

राष्ट्रपति ने गुरु नानक देव की जयंती की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में ‘बकरी’ नाटक का मंचन : राजनीति और अंधविश्वास पर तीखा व्यंग्य।

rktvnews

भोजपुर:कृषि में नवाचार को अपनाने से खुलेंगे समृद्धि के द्वार : डा. विकाश सिंह

rktvnews

Leave a Comment