RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिला पदाधिकारी ने किया बरुही महादलित टोला एवं आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)31 मई।जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया ने सहार प्रखंड अंतर्गत बरुही महादलित टोला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने टोले में संचालित नल-जल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा नली-गली योजना की प्रगति की समीक्षा की और इन योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय निवासियों से सीधा संवाद कर योजनाओं के प्रभाव एवं लाभों के बारे में फीडबैक प्राप्त किया तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। इस दौरान लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत निर्माणाधीन शौचालयों का भी निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात श्री सुल्तानिया ने वार्ड संख्या 07 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का भ्रमण किया, जहां उन्होंने बच्चों एवं महिलाओं को टेक होम राशन (THR) का वितरण किया। उन्होंने भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पोषण ट्रैकर ऐप के माध्यम से एफ.आर.एस. (FRS) आधारित लाभुकों की पहचान कर उन्हें THR उपलब्ध कराने पर बल दिया।
निरीक्षण के अवसर पर निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (DRDA), निदेशक, एन.ई.पी., प्रखंड विकास पदाधिकारी सहार, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सहार एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

सारण:कालाजार मुक्त होने की दहलीज़ पर सारण, डब्ल्यूएचओ की टीम ने डोज़ियर प्रिपरेशन की परखी तैयारी।

rktvnews

‘नारी शक्ति’ पर जोर, केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री ने सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए टीकाकरण की घोषणा की।

rktvnews

ममता की छांव से मरहूम हुए मासूम, जिम्मेवार कौन? : रघुपति यादव

rktvnews

ई-कॉमर्स की मनमानी पर हो कठोर कार्रवाई ‌:खंडेलवाल

rktvnews

गिरीडीह:मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की रोकथाम हेतु जिला उपायुक्त ने जिला स्तरीय (NCORD) समिति की बैठक की

rktvnews

भीषण गर्मी में आरा रोटी बैंक बना सहारा! निःशुल्क आमपन्ना का कर रहा वितरण।

rktvnews

Leave a Comment