RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में SDRF और NDRF की टीम सक्रिय।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)21 सितंबर।भोजपुर जिले में एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ की टीम बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लोगो को रेस्क्यू करने में अहम भूमिका निभा रही है। बताया गया कि एसडीआरएफ टीम के पास कार्यरत बल की कुल संख्या 27 है।वर्तमान में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए एक एनडीआरफ की टीम भी भेजी गई है। जिसमे कुल 30 लोग कार्यरत हैं। एसडीआरएफ के पास 7 मोटर बोट है जिसके माध्यम से रेस्क्यू किया जा रहा है।
गंगा नदी में लगातार जलस्तर में वृद्धि हो रही है।जिसको देखते हुए जिलाधिकारी के द्वारा बाढ़ में फसे लोगों को रेस्क्यू करने के लिए एसडीआरएफ की दो टीम को बड़हरा में और एसडीआरएफ की एक टीम एवं एनडीआरएफ की एक टीम को शाहपुर में प्रतिनियुकत किया गया है।
एसडीआरएफ का मुख्य कार्य आपदा की स्थिति में सूचना प्राप्त होते ही उस जगह से सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन करना होता है।
जानकारी दी गई की एसडीआरएफ की टीम के द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया जा रहा है। प्राथमिकता के आधार पर गर्भवती महिलाएं,छोटे शिशु ,दिव्यांग, वृद्धजन को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया जा रहा है।साथ ही एसडीआरएफ के द्वारा मेडिकल टीम को ले जाकर बाढ़ ग्रस्त सुदूर इलाके में बाढ़ पीड़ितों का ईलाज किया जा रहा है।
एसडीआरएफ के द्वारा अब तक कुल 7 गर्भवती महिलाओं को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

Related posts

बिहार की जातीय जनगणना में लोहार जाती को 5 जातियों में बाटने के विरुद्ध आरा में लोहार विकास मंच ने धरना प्रदर्शन कर विरोध प्रकट किया

rktvnews

वीकेएसयू की भूमि के लिए राज्यपाल से मिले सीनेटर डॉ. विनोद कुमार सिंह

rktvnews

चतरा:जिले में ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत सेवा का अधिकार सप्ताह।

rktvnews

भोजपुर:जिले के दिवंगत सामाजिक एवं राजनीतिक नेताओं के परिजनों से मिले सांसद सुदामा प्रसाद।

rktvnews

भोजपुर:RVS पब्लिक स्कूल में डांडिया महोत्सव का हुआ रंगारंग कार्यक्रम।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 23 जुलाई 25

rktvnews

Leave a Comment