RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुरी को संविधान के आठवीं अनुसूची में मान्यता हेतु अरविंद चित्रांश के साथ दिल्ली में होगा अंतरराष्ट्रीय भोजपुरिया महासंगम:स्वामी चक्रपाणि जी महाराज राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारत हिंदू महासंघ

RKTV NEWS/आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) 11 अप्रैल । भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में लाना और अश्लीलता के लिए कठोर कानून बनाने के लिए अरविंद चित्रांश के संयोजन में भारत की राजधानी,दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय भोजपुरिया महासंगम और गौरवशाली पूर्वांचल सम्मान समारोह का आयोजन होगा।
अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने कहा कि संयोजक/संस्थापक एवं गौरवशाली पूर्वांचल के प्रधान संपादक एवं प्रभारी अरविंद चित्रांश के साथ मिलकर भारत की राजधानी दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत और गौरवशाली पूर्वांचल सम्मान समारोह होगा। जिसका मुख्य उद्देश्य भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में मान्यता दिलाना और अश्लीलता के लिए कठोर कानून बनवाने हेतु होगा। आयोजन की तैयारी के सिलसिले में परम पूज्य स्वामी चक्रपाणि जी महाराज के दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में विधिवत चर्चा परिचर्चा के साथ पुस्तक “गौरवशाली पूर्वांचल” और पूर्वांचल का प्रसिद्ध लोकनाट्य “बिटिया की विदाई” का लोकार्पण करते हुए दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम के लिए बधाई दिए और भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में मान्यता दिलाने और अश्लीलता के खिलाफ कठोर कानून बनाने के लिए केंद्र सरकार से निवेदन किये!
अरविंद चित्रांश ने बताया कि इस दौरान साथ में राम राज्य स्थापना न्यास एवं अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत के दिल्ली प्रभारी, प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट एवं समाजसेवी डॉ अरुण सिंन्हा एवं दिल्ली भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता उषा शर्मा उपस्थित रही।

Related posts

मुख्यमंत्री चौहान ने शौर्य स्मारक पहुँचकर शहीदों को नमन किया।

rktvnews

झारखंड:रांची चौपाल पर एफआईआर दर्ज करने के लिए गोंदा और रातू थाना में आवेदन।

rktvnews

चोल काल से संबंधित भगवान हनुमान की चोरी हुई मूर्ति बरामद; आइडल विंग, तमिलनाडु को सौंप दिया।

rktvnews

जयपुर:डीजीपी ने ली रेंज स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठक।

rktvnews

बक्सर: कैडेटों के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर अंतर्गत चला स्वच्छता अभियान,नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक।

rktvnews

भोजपुर:आरके सिंह का लोकतंत्र में राजतंत्र का व्यवहार बना हार का कारण: कृष्ण मोहन ठाकुर

rktvnews

Leave a Comment