RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आरा प्रखंड को बाढ क्षेत्र घोषित करने की मांग पर आरा अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन।

युद्ध स्तर पर बाढ राहत चलाने तथा बाढ प्रभावित गांव मे सामुदायिक किचन की मांग।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)21 सितंबर। भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने एक ब्यान जारी कर संवाददाताओं को बतलाया है कि गंगा नदी मे आई बाढ से पुरी तरह प्रभावित आरा प्रखंड के 16 पंचायत को बाढ ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग पर बाढ पीड़ितों ने आज आरा अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन किया।इस प्रदर्शन मे बाढ प्रभावित गांव मे नाव की यथाशीघ्र व्यवस्था करने,सामुदायिक किचन की व्यवस्था करने, सुखा भोजन का पैकेट जैसे चुड़ा-गुड़ चना,नमक,सतु, फ्याज, कैंडिल,माचिस का वितरण करने,गरीबों के बीच त्रिपाल देने की भी मांग की गयी।बाढ से प्रभावित पशुओं के चारे का घोर संकट की भी चर्चा की गयी।
अंचल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन के दौरान सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि जिला प्रशासन आरा प्रखंड से सौतेला व्यवहार कर रहा है. आरा सदर प्रखंड के देवढी, मोहनपुर,कड़रा,बेला,पवट, सेमरिया, धुधुआं, बारा-बसंतपुर, बलुआं, बड़की सनदियां डायवर्सन पर अब तक एक भी नाव की व्यवस्था नहीं की गयी है और नहीं कोई सामुदायिक किचन आरा सदर प्रखंड मे चल रहा है। माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने जोर देकर कहा है कि आरा सदर प्रखंड को शीघ्र बाढ ग्रस्त क्षेत्र घोषित किया जाय।
उन्होंने बताया की अंचल पदाधिकारी ने प्रदर्शन कर रहे बाढ पीड़ितों के प्रतिनिधि मंडल से मिलने से इंकार कर दिया। तत्पश्चात अनुमंडल पदाधिकारी से दूरभाष पर बात हुई. सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने आश्वासन दिया कि आज ही आरा प्रखंड के दर्जनों गांव मे हम सामुदायिक किचन शुरु करेंगे।अनुमंडल पदाधिकारी ने आश्वासन दिया की हर संभव राहत कार्य आरा प्रखंड मे चलाया जायेगा. तथा शीघ्र कर्मचारियों को भेज कर रिपोर्ट मांग कर बाढ राहत शुरु करेंगे।
आज के प्रदर्शन मे शामिल लोगों मे किसान नेता हरेराम सिंह, महेश सिंह, भाकपा माले नेता उपेन्द्र पाल, जनार्दन गोंड़, भिखारी पासवान, रामनिवास बिन,राम अवध राम,विकास यादव,सत्यदेव यादव, योगेन्द्र यादव, धर्मराज राम, भिखर पासवान आदि प्रमुख थे।

Related posts

युद्ध और आम आदमी।

rktvnews

बिहार:आपदा प्रबंधन के लिए इसरो (ISRO) और प्राधिकरण ने मिलाए हाथ।

rktvnews

नवादा:आगामी लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के सफल संचालन के लिए समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप: सेमीफाइनल में पहुंची लौहर की टीम,रोहित कुमार के गोल से आरा एरो की हुई हार।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की।

rktvnews

जहाँ विज्ञान की सीमाएं समाप्त होती हैं, वहाँ धर्म की होती है जय-जयकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment