RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

मैं जनमी हूँ बंगाल में!

रचनाकार : प्रीति जायसवाल

मैं जनमी हूँ बंगाल में!

मुझे गर्व है, मैं जनमी हूँ,
उस धरती पर, जहाँ से उठे थे,
रवींद्रनाथ और क्रांतिवीर,
जिनसे कांपे थे अँग्रेज़ों के सम्राट।
मैं बेटी हूँ उस बंगाल की,
जहाँ का कण-कण है ज्ञान का दीपक।
मुझे गर्व है, मैं जनमी हूँ बंगाल में।

जहाँ के जन कहलाते हैं,
विद्या और बुद्धि के धनी,
जहाँ के साहित्य, कला और संगीत ने,
विश्व को दिखाई है नयी दिशा।
मैं जन्मी हूँ उस पावन धरा पर,
जहाँ की मिट्टी में बसे हैं संस्कार।
मुझे गर्व है, मैं जनमी हूँ बंगाल में।

जहाँ से आरंभ हुआ था,
राष्ट्रगान का गान,
जहाँ बहती हैं तीस्ता, महानंदा और हुगली की नदियाँ,
सदियों से निरंतर, देतीं जीवन और प्रेरणा।
मैं अभिमान से कहती हूँ,
मैं जनमी हूँ उस महान बंगाल में।

Related posts

पूर्व मंत्री सह भाजपा विधायक का सर्किट हाउस में हुआ भव्य स्वागत।

rktvnews

डॉ. जितेंद्र सिंह उधमपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर शहीद कैप्टन तुषार महाजन (एमसीटीएम) रेलवे स्टेशन किए जाने का अनावरण किया।

rktvnews

कल्पवृक्ष से लेकर सोने की चिड़िया तक: भारत की रचनात्मकता की एक झलक।

rktvnews

बक्सर: आज 12 प्रत्याशियों ने किया नामांकन दाखिल।

rktvnews

दरभंगा:विभिन्न शर्तों के साथ निर्वाचन क्षेत्रों में एल.सी.डी., टीवी ,ध्वनि यंत्र वाहनों को चलाने हेतु दी गयी अनुमति।

rktvnews

उपराष्ट्रपति 18 फरवरी को राजस्थान के जयपुर का दौरा करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment