RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण द्वारा लगातार चल रहा है सभी प्रखंडों में जागरूकता अभियान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 सितंबर।स्वच्छता ही सेवा-2024′ कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में लगातार जन जागरूकता के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए पंचायत स्तर पर स्वच्छता कार्यों के लिए स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं कर्मियों का चयन किया गया है।
स्वच्छता ही सेवा-2024 अंतर्गत आज इसी कड़ी में जिले के सभी 14 प्रखंडों में स्वच्छता कर्मियों एवं पर्यवेक्षकों हेतु सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में जिला स्वास्थ्य समिति के सहयोग से आयोजित किया गया। इस शिविर में सभी कर्मियों एवं पर्यवेक्षकों के स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें उनके ब्लड प्रेशर,शुगर,आँखों आदि की जांच की गई। साथ ही उन्हें जरूरी दवाओं का वितरण भी किया गया। सभी प्रखंडों में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में लगभग 650 कर्मियों एवं 125 स्वच्छता पर्यवेक्षकों के स्वास्थ्य की जांच की गई एवं आवश्यक परामर्श भी दिए गए स्वास्थ्य शिविर के अलावे सभी प्रखंडों में अलग-अलग गतिविधियों यथा जन जागरूकता अभियान, स्वच्छता संवाद, श्रमदान, स्वच्छता शपथ आदि का संचालन भी किया गया।

Related posts

आरा रेलवे स्टेशन पर भारी मात्रा में शराब के साथ युवक को किया गया गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर:स्वर्गीय बी डी सिंह को श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया ।

rktvnews

भाजपाई सांसद को भाजपा सांसद से ही खतरा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 29 जुलाई 25

rktvnews

भोजपुर:राजेंद्र तिवारी को बनाया गया शिव बारात शोभायात्रा का महासचिव।

rktvnews

जयपुर का 297वां स्थापना दिवस: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दीपदान एवं रौशनी कार्यक्रम में लिया भाग।

rktvnews

Leave a Comment