
RKTV NEWS/सिरदला (नवादा) 14 नवंबर।लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियों को लेकर सिरदला प्रखंड के बरदाहा गांव में युवा जोश टीम की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता टीम के संरक्षक एवं पूर्व सैनिक राजेश निराला उर्फ भोली यादव ने की।
बैठक में छठ पूजा को लेकर गांव एवं छठ घाटों के आसपास साफ-सफाई, झाड़ू लगाने, चूना छिड़काव तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर विशेष चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए संरक्षक पूर्व सैनिक राजेश निराला ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, पवित्रता और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस पर्व को सफल बनाने के लिए युवा जोश टीम के सभी सदस्यों को एकजुट होकर स्वच्छता अभियान में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है।
बैठक में राहुल, दीपक, विकास सहित युवा जोश टीम के सभी सदस्यों ने भाग लिया। सभी सदस्यों ने छठ पूजा की तैयारियों में बढ़-चढ़कर सहयोग करने तथा साफ-सफाई एवं चूना छिड़काव अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
